बॉलीवुड में स्टार कि़ड्स की चर्चा हमेशा जोरों पर रहती हैं। फिर वो चाहे फिल्मों को लेकर हों या फिर अपनी किसी खास गतिविधियों की वजह से। इन दिनों श्रीदेवी की लाडली खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सुर्खियों में हैं। वजह है दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट। नव्या नंदा और खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। जिसके साथ ही अब कोई भी उनका फैन उन्हें फॉलो कर उनकी तस्वीरें देख सकता है। वैसे अगर इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो खुशी कपूर इस मामले में ज्यादा स्टाइलिश हैं। हालांकि नव्या की कुछ तस्वीरों को भी प्रशंसकों ने पसंद किया है। तो चलिए देखें खुशी कपूर और नव्या नंदा की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या से ज्यादा स्टाइलिश हैं खुशी कपूर, पब्लिक किया इंस्टाग्राम अकाउंट तो दिख गईं ये तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन