फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Pre Wedding: क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन, जानें क्या था इसमें खास

Fri, 14 Jun 2024 10:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Jun 2024 10:20 AM IST
सार

हाल ही में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन क्रूज पर किया गया। इस दौरान राधिका ने एक गाउन पहना, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding photos Radhika merchant wore love letter gown on cruise
क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन - फोटो : instagram

Anant-Radhika Pre Wedding: भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, अनंत अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। इस शादी से पहले दोनों के परिवारों ने जामनगर में एक प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के भी कई सितारे शरीक होने वहां पहुंचे थे।

इस समारोह के बाद अब हाल ही में अंनत और राधिका के लिए दूसरी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजिन किया गया, जोकि एक क्रूज पर थी। ये सेलिब्रेशन चार दिन चला। इस दौरान क्रूज पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। अब इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने समारोह में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस कैरी कीं। वैसे तो उनके सभी लुक्स कमाल के थे, लेकिन राधिका के एक गाउन ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। आइए आपको बताते हैं कि इस गाउन में ऐसा क्या खास था। 

Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding photos Radhika merchant wore love letter gown on cruise
क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन - फोटो : instagram

बेहद स्पेशल था गाउन

राधिका मर्चेंट का ये गाउन बेहद स्पेशल था। ये कोई साधारण गाउन नहीं था, इसे उन्होंने खास तरह से प्री वेडिंग के लिए ही कस्टमाइज कराया था। इस गाउन को तैयार करने में रॉबर्ट वुन ने काफी मेहनत की है। दरअसल, राधिका के इस गाउन पर अनंत अंबानी के द्वारा दिया हुआ लव लेटर छपा था। 

Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding photos Radhika merchant wore love letter gown on cruise
क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन - फोटो : instagram
राधिका ने दी जानकारी

एक मैग्जीन के इंटरव्यू के दौरान राधिका ने इसका जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि इस गाउन पर वो लव लेटर छपा है, जिसे अनंत ने उन्हें उनके 22वें जन्मदिन पर दिया था। इस लेटर में अनंत ने अपनी भावनाओं का जिक्र किया है कि उनके लिए राधिका कितनी मायने रखती हैं। यही वजह है कि अपने इस खास दिन राधिका ने इसी लव लेटर को गाउन में कस्टमाइज करा के कैरी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding photos Radhika merchant wore love letter gown on cruise
क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन - फोटो : instagram

बेहद खूबसूरत था लुक

अगर राधिका के पूरे लुक की बात करें तो ब्लैक और व्हाइट रंग के इस ऑफ शोल्डर कस्टमाइज गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखते हुए डायमंड मल्टीलेयर्ड नेकपीस कैरी किया था। वहीं हैवी डायमंड ईयररिंग और मिनिमल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding photos Radhika merchant wore love letter gown on cruise
क्रूज पर राधिका मर्चेंट ने पहना बेहद अनोखा गाउन - फोटो : instagram

दोनों ने की थी ट्यूनिंग

बात करें अनंत के लुक की, तो उन्होंने पार्टी नाइट में अपने लुक को अपनी मंगेतर राधिका से मैच किया था। ब्लैक कलर के ही टक्सिडो सूट में अनंत अंबानी भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनपर लोग प्यार लुटा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed