फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Wedding Reception: रिसेप्शन पार्टी के लिए खरीदनी है साड़ी तो पहने जान लें क्या है आजकल चलन में

Thu, 13 Jun 2024 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Jun 2024 10:32 AM IST
सार

अगर आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए खूबसूरत साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो पहले क्या आजकल चलन में है ये जान लें। 

विज्ञापन
designer latest saree for wedding reception party
रिसेप्शन के लिए साड़ी - फोटो : instagram

Saree For Wedding Reception: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद अहम होता है। हर लड़की अपनी शादी और शादी की हर रस्म में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। यही वजह है कि शादी तय होने के बाद से हर होने वाली दुल्हन अपनी शादी की तैयारियों में लग जाती है।



शादी के बाद जब दुल्हन के स्वागत के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाती है तो वो हर दुल्हन के लिए काफी अहम होती है। इस पार्टी में हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है। ऐसे में लड़कियां अपने रिसेप्शन का आउटफिट बनवाने के लिए काफी सोचती हैं। 

आजकल रिसेप्शन पार्टी में साड़ी पहनने का काफी ट्रेंड है। अगर आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए खूबसूरत साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो पहले क्या आजकल चलन में है ये जान लें। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी अपनी रिसेप्शन पार्टी की शॉपिंग कर सकती हैं। 

designer latest saree for wedding reception party
रिसेप्शन के लिए साड़ी - फोटो : instagram

लिन लैशराम

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा संग शादी के बाद अपने रिसेप्शन के लिए लिन लैशराम ने रेड कलर की डुअल-टोन साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी पर पूरी तरह सिक्विन वर्क था। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने फुल स्लीव्स वाले स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया। इसके साथ ही खूबसूरत सा लंबा दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 

designer latest saree for wedding reception party
रिसेप्शन के लिए साड़ी - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली संग शादी के बाद जब अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, तो उसमें उन्होंने लाल रंग की बनारसी साड़ी कैरी की थी। इसके साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
designer latest saree for wedding reception party
रिसेप्शन के लिए साड़ी - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

भले ही आलिया ने ये साड़ी अपनी शादी में कैरी की थी, लेकिन अगर आपको ये पसंद आई थी, तो आप इसे अपने वेडिंग रिसेप्शन में पहन सकती हैं। आइवरी रंग की ये साड़ी सब्यसाची ने डिजाइन की थी। आप भी ऐसी साड़ी अपने लिए खरीद कर पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
designer latest saree for wedding reception party
रिसेप्शन के लिए साड़ी - फोटो : instagram

पत्रलेखा 

मशहूर अभिनेता राजकुमार संग फेरे लेते वक्त पत्रलेखा ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। इसे आप अपने रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। पत्रलेखा की ये गोल्डन जरी वर्क वाली लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्राइडल ज्वेलरी भी कैरी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed