{"_id":"6656b6c57e3578218f0ea517","slug":"saree-for-summer-best-chiffon-sarees-for-women-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree For Summer: गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी, इन अभिनेत्रियों के पास है खूबसूरत कलेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree For Summer: गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी, इन अभिनेत्रियों के पास है खूबसूरत कलेक्शन
Saree For Summer: गर्मी के मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों तक का कोई परेशान रहता है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग हल्के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लड़कों के लिए तो हल्के कपड़ों का सबसे सही विकल्प होता है टी-शर्ट और शॉर्ट्स लेकिन महिलाओं और लड़कियों के लिए यह काफी समस्या का विषय है।
गर्मी के मौसम में खासतौर पर परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिनके लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होता है। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं ऑफिस में भी साड़ी पहन कर जाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप चाहे तो शिफॉन की साड़ी गर्मी में पहन सकती हैं। यह साड़ी काफी हल्की होती है और इसे कैरी करना भी आसान होता है।
अगर शिफॉन की साड़ी पहनकर आप कहीं जाएंगी तो आपका लुक भी अलग दिखेगा। कई अभिनेत्री के पास शिफॉन की साड़ी का बेहद खूबसूरत कलेक्शन है। तो चलिए आपको भी उनका कलेक्शन दिखाते हैं।
2 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने एक प्रमोशन के दौरान खूबसूरत से खूबसूरत शिफॉन की साड़ियां पहनी थीं। उन्हीं में ये गुलाबी साड़ी में शामिल है। ये शिफॉन की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी चाहें तो आलिया के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं।
3 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अपने रॉयल लुक की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। ये ऑरेंज रंग की साड़ी देखने में कमाल की लग रही है। इसके साथ आप भी अलग रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अक्सर साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके पास साड़ियों का बेहद शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप भी चाहें तो उनके जैसी गुलाबी शिफॉन की साड़ी खरीद सकती हैं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मियों में खूब जचती है शिफॉन की साड़ी
- फोटो : instagram
रवीना टंडन
अगर आप शिफॉन फैब्रिक में अलग ढंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो रवीना टंडन के जैसी फ्रिल वाली साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। ये देखने में कमाल की लग रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।