Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Nitanshi Goel Birthday story latest photos of nitanshi goel main lead of laapataa ladies
{"_id":"666976804d6f895a47002e55","slug":"nitanshi-goel-birthday-story-latest-photos-of-nitanshi-goel-main-lead-of-laapataa-ladies-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitanshi Goel Birthday: लापता लेडीज की 'फूल' असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, हर लुक में लगती हैं कमाल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nitanshi Goel Birthday: लापता लेडीज की 'फूल' असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, हर लुक में लगती हैं कमाल
Nitanshi Goel Birthday: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर जमकर धमाल मचाया है। खासतौर पर इस फिल्म के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
वैसे तो फिल्म के सभी किरदारों ने सराहनीय काम किया है लेकिन लोगों का दिल जीतने में फूल कामयाब रहीं। फिल्म में फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है। गांव की एक सीधी-साधी सी लड़की, जो अपने पति का इंतजार करती है। वो जिस तरह से अपने पति पर भरोसा दिखाती है वो सराहनीय है।
नितांशी की एक्टिंग देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। आज वो अपना 17वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली नितांशी के लुक्स भी काफी अच्छे होते हैं। वो एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कमाल की लगती हैं। आइए आपको भी लापता लेडीज की फूल का अलग अंदाज दिखाते हैं।
2 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
लहंगा
इस ब्लश पिंक रंग के लहंगे में नितांशी कमाल की लग रहीं हैं। आप अगर लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो नितांशी के लुक पर एक नजर डाल सकती हैं। इसके लहंगा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला करके कर्ल किया हुआ है।
3 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
साड़ी
नितांशी साड़ी काफी कम पहनती हैं, लेकिन वो जब भी साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लोग उनपर काफी प्यार लुटाते हैं। नितांशी का साड़ी लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। इस सिल्क की साड़ी में नितांशी काफी प्यारी लग रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
सूट
इस लाल रंग के सूट में नितांशी बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके एथनिक लुक्स काफी सिंपल लेकर बेहद ही खूबसूरत होते हैं। हमेशा की तरह नितांशी ने अपने इस लुक को बेहद सादगी के साथ पूरा किया है। अगर आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नितांशी गोयल
- फोटो : instagram-Nitanshi Goel
क्रॉप टॉप- स्कर्ट
लहंगे के साथ-साथ नितांशी परक्रॉप टॉप- स्कर्ट भी काफी जचता है। इस लैवेंडर कलर की स्कर्ट और ब्लू रंग की टॉप में वो काफी क्यूट दिख रहीं हैं। अगर आप चाहें तो नितांशी के इस लुक से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।