फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: चिराग पासवान के अलावा इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद, लड़के ले सकते हैं टिप्स

Tue, 11 Jun 2024 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Jun 2024 12:17 PM IST
सार

आज से समय में कई ऐसे नेता हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आइए आपको इनके लुक्स दिखाते हैं। 

विज्ञापन
most handsome politicians latest photo of chirag paswan raghav chadha aditya thackeray Anurag thakur
इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद - फोटो : instagram

Fashion Tips: जब भी नेताओं का जिक्र होता है तो सभी के जहन में बस यही ख्याल आता है कि नेता हैं तो सफेद कुर्ता पायजामा पहनते होंगे और पेट निकला होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के नेता खुद को फिट नहीं रखते थे और हमेशा हर कार्यक्रम में सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा कैरी करते थे। लेकिन जब से समय बदला है और नए नेताओं ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है तब से उनका लुक भी बदल गया है।

आज के समय में जितने भी युवा नेता हैं वो कुर्ता पायजामा तो कैरी करते ही हैं, लेकिन समय-समय पर वो अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना नहीं भूलते। कई ऐसे नेता हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इस लिस्ट में चिराग पासवान से लेकर अनुराग ठाकुर तक का नाम शामिल है। इनके लुक्स से टिप्स लेकर लड़के भी अपना लुक बदल सकते हैं। 

most handsome politicians latest photo of chirag paswan raghav chadha aditya thackeray Anurag thakur
इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद - फोटो : instagram
चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग पासवान की 2011 में एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। भले ही ये फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन आज के समय में चिराग का स्टाइल एक नंबर हिट है। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स वायरल हो रही हैं। उन्हें इस वक्त नेशनल क्रश कहा जा रहा है। कुर्ते पायजामे से लेकर सूट-बूट तक में चिराग हैंडसम दिखते हैं। 
most handsome politicians latest photo of chirag paswan raghav chadha aditya thackeray Anurag thakur
इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद - फोटो : instagram

अनुराग ठाकुर 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही इस बार वो पीएम के मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वो इसके बाद भी सुर्खियों में हैं। लड़कियां उनके लुक्स पर फिदा रहती हैं। अनुराग ठाकुर जगह के हिसाब से आउटफिट कैरी करते हैं। ऐसे में लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most handsome politicians latest photo of chirag paswan raghav chadha aditya thackeray Anurag thakur
इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद - फोटो : instagram

आदित्य ठाकरे 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बाला साहब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे के लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती हैं। उन्हें ज्यादातर लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहने देखा जाता है। इसके अलावा उनपर हर रंग की शर्ट काफी जचती है। आप आदित्य ठाकरे के लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
most handsome politicians latest photo of chirag paswan raghav chadha aditya thackeray Anurag thakur
इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद - फोटो : instagram

सचिन पायलट 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट स्मार्टनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो ज्यादातर कुर्ते और पायजामे में ही नजर आते हैं। अक्सर वो कुर्ते के साथ सदरी भी कैरी करते हैं, जिनसे उनका लुक और भी ज्यादा अच्छा दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed