फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Look: सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली जैकेट, तीसरे शपथ समारोह में पिछली बार से अलग था पीएम मोदी का लुक

Mon, 10 Jun 2024 10:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

और इसी के साथ एनडीए की सरकार बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने लागातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली है। इसका भव्य कार्यक्रम 9 जून को आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Look in oath ceremony at rashtrapati bhavan
पीएम मोदी - फोटो : PTI

PM Modi Look: 9 जून का दिन भारत और भारतवासियों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। इस दिन लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के पद के लिए शपथ ली। ये भव्य शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के कई दिग्गज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शामिल हुए।



इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ कई कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्री ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

वैसे तो समारोह में होने वाले मंत्रीगण से लेकर सभी पारंपरिक परिधानों में दिखाई दे रहे थे लेकिन हर किसी की नजर पीएम मोदी पर भी। दरअसल, पीएम मोदी का इस बार का लुक पिछले दो बार के लुक से काफी अलग था। आइए आपको बताते हैं कि उनका लुक अलग क्यों था ?

PM Narendra Modi Look in oath ceremony at rashtrapati bhavan
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
हर लुक होता है खास

पीएम मोदी हर समारोह के लिए खास कपड़ों का चुनाव करते हैं। चाहे स्वतंत्रता दिवस के दिन उनकी पगड़ी का रंग हो या फिर केदारनाथ में पारंपरिक परिधान पहनना हो, वो हमेशा जगह के हिसाब से ही अपने कपड़े चुनते हैं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर अपने तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में पीएम ने कैसा लुक कैरी किया।
PM Narendra Modi Look in oath ceremony at rashtrapati bhavan
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

2024 का लुक रहा खास

सबसे पहले बात करते हैं पीएम मोदी के इस बार के लुक की। इस साल शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सफेद रंग के ही कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ नीले रंग की हाफ जैकेट कैरी की। ये जैकेट बंद गले की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके साथ काले रंग के जूते ही कैरी किए थे। अक्सर ये देखा जाता है कि खास मौकों पर प्रधानमंत्री कुर्ता-पायजामा और बंदगला जैकेट में नजर आते हैं। इस लुक में उनका अंदाज भी काफी अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Look in oath ceremony at rashtrapati bhavan
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

2019 का लुक

जब नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनका लुक 2014 की तरह ही था। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे के साथ ग्रे कलर की जैकेट पहनी थी। हालांकि ये जैकेट दूर से देखने में मड कलर की ही लग रही थी। ऐसे में लोगों ने कहा था, कि पीएम ने पिछली बार वाला आउटफिट ही कैरी किया है। जबकि ऐसा नहीं था। 2019 में उनकी जैकेट का रंग ग्रे था। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Look in oath ceremony at rashtrapati bhavan
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

2014 में कैसा था लुक

बात करें उस वक्त की जब 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस खास और ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे के साथ मड कलर की जैकेट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक रंग के जूते भी कैरी किए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed