{"_id":"65e168d64fbc814b140603e1","slug":"anant-radhika-wedding-royal-look-of-nita-ambani-isha-ambani-shloka-ambani-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Pre Wedding: शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Anant-Radhika Pre Wedding: शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:48 AM IST
सार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की सभी रस्में गुजरात के जामनगर में संपन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
- फोटो : instagram/Anamika Khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की सभी रस्में गुजरात के जामनगर में संपन्न हो रही हैं। भले ही इनकी शादी जुलाई में होगी लेकिन जिस तरह से इनकी शादी की प्री वेडिंग रस्में आयोजित की जा रही हैं, वो देखने लायक हैं।
इनकी शादी की रस्में 1 मार्च यानी कि आज से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी। इन कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए दुनियाभर से टेक, हॉलीवुड और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां जामनगर के लिए पहुंच रही हैं। हर कोई अब शादी की रस्मों में अंबानी परिवार की महिलाओं का शाही अंदाज देखना चाहता है।
दरअसल, चाहे कोकिला बेन अंबानी की बात करें, या फिर बात करें ईशा अंबानी की, अंबानी परिवार की हर महिला अपने शाही अंदाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको अंबानी परिवार की महिलाओं के कुछ रॉयल लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनंत अंबानी की शादी और शादी की रस्मों में इन सभी का लुक कैसा होगा।
2 of 6
शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
- फोटो : instagram/Tina Amani
कोकिला बेन अंबानी
दिंवगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन अंबानी अक्सर कार्यक्रमों में सीधे पल्लु की साड़ी पहने देखी जाती हैं। माथे पर बिंदी और गले में नेसपीस उनके सादगी भरे लुक को और खूबसूरत बनाता है। अनंत और राधिका की शादी की रस्मों में लोग उन्हें भी देखना चाहते हैं।
3 of 6
शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
- फोटो : instagram/Tina Ambani
टीना अंबानी
अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका हर लुक बेहद खूबसूरत होता है। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस शाही शादी की रस्मों में भी टीना अंबानी खूबसूरत अंदाज में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
- फोटो : instagram/Anamika Khanna
नीता अंबानी
नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो जो भी पहनती हैं, वो फैशन बन जाता है। खास तौर पर बात करें उनके ज्वेलरी और आउटफिट कलेक्शन की, तो उनके पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे और साड़ी हैं। ऐसे में हर कोई छोटे बेटे की शादी में नीता अंबानी का रॉयल लुक देखने को बेताब है।
विज्ञापन
5 of 6
शाही शादी की रस्मों में दिखेगा अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज
- फोटो : instagram/Anamika Khanna
श्लोका अंबानी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी रॉयल्टी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनका हर लुक बेहद खूबसूरत होता है। हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी शूट भी कराया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनका हर लुक शाही ही लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।