फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी लाल तो कभी सफेद, वेलेंटाइन डे पर दिखा बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

Mon, 15 Feb 2021 04:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 15 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
ananya panday go for valentine date with ishaan khattar in white dress while sara ali khan wearing red
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday

बीटाउन में इन दिनों यंग जनरेशन की हसीनाओं की भरमार है। ऐसे में वेलेंटाइन डे का खास होना तो बनता है। खास दिन पर जब ये हसीना सजधज कर निकलीं तो बस लोगों की निगाह इन्हीं पर अटक गईं। जिसमे सबसे आगे रहीं अनन्या पांडे जो अपने ह्रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ लंच डेट के लिए निकलीं थीं। वहीं सारा अली खान की रेड ड्रेस भी हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हुई। तो चलिए देखें स्टाइल के मामले में किसने बाजी मारी। 

ananya panday go for valentine date with ishaan khattar in white dress while sara ali khan wearing red
अनन्या पांडे - फोटो : instagram fan page

खाली-पीली फिल्म में साथ काम करने के बाद से ही ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के बीच लिंकअप की खबरें सुनने को मिल रही हैं। इस बीच दोनों वेलेंटाइन डे के दिन लंच डेट पर भी गए। बात करें अनन्या के स्टाइल की तो सफेद रंग की मिनी वन शोल्डर ड्रेस में अनन्या हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रहीं थीं। 

ananya panday go for valentine date with ishaan khattar in white dress while sara ali khan wearing red
अनन्या पांडे - फोटो : instagram

वहीं उनका ये लुक लंच डेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। सफेद रंग की वन शोल्डर मिनी ड्रेस जिसकी फ्रिल हेमलाइन और क्रोचेट डिजाइन खास थी। वहीं इस शानदार ड्रेस को अनन्या ने दिल आकार के सिल्वर स्लिंग बैग के साथ मैच किया था। वहीं इस स्टाइलिश शार्ट ड्रेस के साथ अनन्या चंकी व्हाइट स्नीकर पहने दिखीं। जो उन्हें गर्ली लुक देने के साथ ही कंफी भी बना रहा था। वहीं मिनिमम मेकअप और मास्क के साथ साइड में बाल किए अनन्या लंच डेट के लिए रेडी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya panday go for valentine date with ishaan khattar in white dress while sara ali khan wearing red
sara ali khan - फोटो : instagram fan page

जबकि सारा अली खान का लुक वेलेंटाइन के मूड के मुताबिक था। रेड हॉट ड्रेस में रेस्त्रां पहुंची सारा अली खान कैमरे में कैद हुईं। लाल रंग की वी नेकलाइन ड्रेस जिसकी फ्रिल डिजाइन एसमेट्रिक हेमलाइन थी। वहीं इस ड्रेस को सारा ने लाल रंग की स्ट्रैपी हील वाली सैंडिल के साथ मैच किया था। जबकि न्यूड लिपकलर और काजल क्लैड आईज के साथ मिड पार्टीशन हेयर के सारा लाल रंग के मैचिंग मास्क पहने दिखीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed