निया शर्मा इन दिनों अपने जबरदस्त बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर ही अपने शानदार बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती हैं। जिसे देख ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। लेकिन इस बात का उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता। तभी तो पिछले दिनों डीप कट ब्लाउज में ग्लैमरस लुक दिखाने के बाद अबकी बार फिर से वो सफेद जैकेट में बोल्ड पोज दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो दोनों ही निया ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसे देख ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।
Nia Sharma: सफेद जैकेट में निया शर्मा करा रही थीं फोटोशूट, बोल्ड तस्वीरें देख यूजर्स का ठनका माथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि निया के ऊपर इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता। जिसका कारण हैं उनके फैंस से मिलने वाला प्यार। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस फॉलोअर्स उनकी तस्वीरों पर जमकर तारीफ लिखते हैं। निया ने बेहद बोल्ड अदाओं के साथ सफेद बॉटम वियर और सफेद जैकेट पहने पोज दिया है।
वैसे इस लाइफ सेविंग जैकेट के साइड पोर्शन खुले हुए हैं। वहीं नीचे की तरफ से उन्होंने टॉप भी नहीं पहना है। इस बोल्ड अदा के साथ मेसी बाल और न्यूड शेड लिप कलर, ड्यूई मेकअप में निया का अंदाज काफी हॉट है। जिसे देख उनके फैंस जमकर फायर इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं।
हालांकि उनका ये बोल्ड अंदाज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी रास नहीं आया और उन्होंने काफी भद्दे-भद्दे कमेंट किए हैं। अभी पिछले दिनों ही निया ने काली रंग की ड्रेस में पोज देते हुए तस्वीरें साझा की थी।
इस ड्रेस का फैब्रिक और स्टाइल देख यूजर्स ने इसकी तुलना गार्बेज बैग से कर दी। इस ड्रेस का फैब्रिक कुछ प्लास्टिक मैटेरियल सा नजर आ रहा था। वहीं इसकी रफल डिजाइन फूली-फूली सी थी। जिसे देख लोग इसकी तुलना कभी गाड़ी के सीट कवर तो कभी तिरपाल से कर रहे थे।