अनन्या पांडे फिल्मों के साथ ही अपने स्टाइल की वजह से फैंस की चहेती बनी हुई हैं। ज्यादातर कंफी लुक में नजर आने वाली अनन्या इन दिनों नए फैशन स्टाइल को फॉलो करते दिख रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण है उनका नया फोटोशूट। जिसमे वो सल्ट्री लुक में पोज दे रही हैं। पिछले दिनों वेलेंटाइन के मौके पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही थीं। वहीं इस बार तो अनन्या ने स्विमसूट के साथ एक्सपेरिमेंट किया है।
अनन्या पांडे ने इतने बोल्ड लुक में कराया फोटोशूट, स्विमवियर में मस्ती करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले और सफेद रंग के वन शोल्डर स्विमसूट में रेडी अनन्या गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं सोफे पर चिल करती उनकी तस्वीरें फैंस को क्रेजी करने के लिए काफी दिख रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या रोजी चिक्स के साथ पिंक लिप्स और मेसी हेयर डू में रेडी हैं। वहीं उन्होंने अपने इस बोल्ड लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए जैकेट कैरी किया है।
यहीं नहीं अनन्या कुछ हटके आउटफिट को भी ट्राई करते दिखीं। जिसमे उनका प्लेन क्रॉप टॉप के साथ प्रिंटेड सिल्क पैटर्न पलाजो शामिल है। इस तस्वीर में वो सनकिस्ड पोज दे रही हैं। वहीं सिल्वर हूप्स और मेसी बन उनके लुक को काफी हटके बना रहे हैं।
बता दें कि अनन्या इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लिगार की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं अनन्या का चिक एंड स्टाइलिश लुक लोगों को खूब भा रहा है।
अनन्या पांडे हर फोटोशूट में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ ही उनकी टोंड फिगर भी फ्लांट हो रही है। सफेद ब्रालेट और कलरफुल बॉटम वियर के साथ अनन्या रेडी हैं। अनन्या की इन तस्वीरों को स्टाइलिस्ट लक्ष्मी ने पोस्ट किया है। जिस पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।