{"_id":"62625927eb9e4533bb579040","slug":"ananya-pandey-taking-mirror-selfie-flaunts-slim-waist-in-mustard-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या पांडे ने लहंगा पहन दिखा दी पतली कमर, फैंस हो रहे इंप्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने लहंगा पहन दिखा दी पतली कमर, फैंस हो रहे इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday
- फोटो : ananyapanday/instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। क्यूट लुक को छोड़ अब वो बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं। शार्ट ड्रेसेज में ग्लैमरस पोज देने के साथ ही वो अपनी स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए बिकिनी का भी सहारा लेती हैं। अभी हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की। जिसमे वो बिकिनी पहने पोज दे रही हैं। वहीं अपनी इतनी बोल्ड इमेज के बाद ही उन्होंने लहंगा पहन तस्वीर साझा कर दी। जिसे देख फैंस इंप्रेस हो गए।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। मिरर सेल्फी में अनन्या पीले रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। इंडियन वियर में बेहद कम मौकों पर नजर आने वाली अनन्या का ये अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। मिस पांडे ने पीले रंग के लहंगे के साथ गॉर्जियस अंदाज में पोज दिया है।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
पीले रंग के लहंगे की बात करें तो अनन्या ने इस सेल्फी के लिए चुनरी को डिच किया है। वहीं बात करें लहंगे के डिजाइन की तो इस पर फ्लोरल प्रिंट होने के साथ ही सिल्वर कलर के सिकुइन से वर्क किया गया है। वहीं इसका ब्लाउज भी काफी ग्लैमरस है। स्वीहार्ट नेकलाइन के साथ ही इस डीप कट वाले ब्लाउज में फ्रंट की तरफ छोटी सी नॉट दी गई है। जबकि ब्लाउज पर भी सिल्वर कलर की हैवी एंब्रायडरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वेल डिफाइन आईब्रो के साथ आंखों में आई लाइनर और काजल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं पिंक ग्लॉसी लिप पूरे लुक को खूबसूरत बना रहा है। जिसे अनन्या ने खुले वेवी बालों के साथ मैच किया है। किसी भी तरह की एक्सेसरीज कैरी नहीं की है। इसके बावजूद अनन्या का ये लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है। वहीं अनन्या की इस मिरर सेल्फी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और हार्ट वाली इमोजी के साथ ही जमकर तारीफ वाले कमेंट करने में लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं इस लहंगा लुक वाली तस्वीर के साथ अनन्या ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने का कैप्शन लगाया है। अनन्या पांडे का ये बदला अंदाज फिल्म गहराईयां में भी नजर आया था। वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए हर बार वो बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। बात करें काम की तो अनन्या जल्द ही फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।