टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अपनी प्रेंग्नेंसी की अफवाहों के बीच वो एक के बाद एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। हालांकि अनीता ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस जरूर खुश हैं। अलग-अलग स्टाइलिश लुक में अनीता की तस्वीरें इंस्टाग्राम का तापमान बढाने के लिए काफी हैं।
अनीता हंसनंदानी ने शेयर की दिलकश तस्वीर, याद कर रहीं अपने पुराने दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टरक्वॉयज ब्लू एंड ग्रीन कलर के बलून शेप स्लीव में अनीता काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनका स्टाइल भी काफी काबिलेतारीफ है।
जबकि पर्पल कलर की शर्ट और शार्ट्स में अनीता का लुक काफी स्टाइलिश है। वहीं तस्वीर के साथ लिखा कैप्शन भी काफी मजेदार है। अनीता ने कैप्शन में लिखा है मेरे पसंदीदा कलर में मैं मॉडल जैसा महसूस कर रही हूं। हालांकि बता दें कि अनीता ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की थी। जिसके बाद वो फिल्मों में भी नजर आईं थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
हालांकि अनीता छोटे पर्दे पर काफी ज्यादा मशहूर हुई हैं। पर्पल कलर के शर्ट पर फ्लावर बने हुए हैं। जो इस शर्ट को यूनिक लुक दे रहे हैं। वहीं मिड पार्टीशन स्लीक पोनीटेल और वियर्ड ईयररिंग्स में अनीता का लुक इंप्रेसिव है।
अनीता ने अपने वेकेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जिसमें वो मल्टीकलर कफ्तान ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ अनीता ने ब्राउन कलर की जूती को टीमअप किया है। वहीं खुले बालों में वो हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रही हैं।
Just another beautiful day 🌱 Kaftandress @saakshi_b Earrings @97pehnava_jewels
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on