फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे के कपड़ों को देख नाराज हो गए फैंस, बोले-भगवान का ऐसा अपमान ठीक नहीं

Thu, 17 Sep 2020 01:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Sep 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande getting trolled for om printed patiala salwar
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों से लेकर विचारों तक वो फैंस के साथ साझा करती हैं। पिछले दिनों गणेश उत्सव के मौके पर अंकिता ऩे अपनी बेहद खूबसूरत साड़ी में तस्वीरें शेयर की थीं। जिन्हें देख फैंस उनके कंमेंट कर रहे थे। वहीं मिस लोखंडे का लुक भी काफी खूबसूरत दिख रहा था। फिर वो चाहे उनका ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक हो या फिर सिंपल साड़ी वाला। उनकी हर तस्वीर पर तारीफ करने वाले फैंस इस बार नाराज हो गए हैं। और अंकिता के तस्वीर शेयर करते ही उन्हें खरी-खरी सुना दी।

ankita lokhande getting trolled for om printed patiala salwar
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक्टिव अंकिता ने बीते दिन एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वो मां की बनाई हेयरस्टाइल में पोज दे रही थीं। ब्रेडेडे स्टाइल के बाल दरअसल उनकी मां ने बनाएं। जिसके साथ तस्वीरें खिंचवाते वक्त वो काफी खुश नजर आ रही थीं। 

ankita lokhande getting trolled for om printed patiala salwar
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

वहीं बिना मेकअप की इन तस्वीरों में अंकिता का नेचुरल लुक काफी क्यूट दिख रहा था। सिंपल सी ब्लू टीशर्ट और पटियाला सलवार में अंकिता घर पर रिलैक्स के मूड में नजर आ रहीं थीं। हालांकि जैसे ही अंकिता ने तस्वीरें शेयर की। फैंस की निगाहें उनके पटियाला सलवार पर अटक गई और उनकी नाराजगी सामने आ गई। 

View this post on Instagram

In love with my braids💁♀️ Maaaa tere jaisa yaar kaha ❤️ thanku maa totally loving it 😍😘 #braidstyles #meandmaa @vandanaphadnislokhande 🌸💕🥰

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande getting trolled for om printed patiala salwar
ankita lokhande - फोटो : instagram

दरअसल, अंकिता ने जो पटियाला सलवार पहन रखा था, उसमें ओम शब्द और कुछ मंत्र लिखे थे। जिसे देख फैंस का भड़कना लाजिमी था। पैरों के पास ऊँ शब्द को देख फैंस ने उनके ड्रेस के लिए टोकना शुरू कर दिया। हालांकि लोगों ने बहुत ही संयमित भाषा का इस्तेमाल कर अंकिता को बताया कि भगवान का पैरों के इतने करीब होना गलत बात है। वहीं एक यूजक ने उन्हें सलाह दे डाली कि वह इसे पैरों के बजाय कुर्ते के रूप में पहन सकती थीं। 

विज्ञापन
ankita lokhande getting trolled for om printed patiala salwar
ankita lokhande - फोटो : instagram
अब सलाह जो भी दी गई हो लेकिन अंकिता की ये तस्वीर उनके लिए मुसीबत बन गई है। और लोग उन्हें लगातार कमेंट कर रहे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed