{"_id":"60277b1990c54a707d006eeb","slug":"ankita-lokhande-post-pic-in-yellow-backless-maxi-dress-fans-gushing-over-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीली ड्रेस में अंकिता लोखंडे ने साझा की तस्वीर, मदहोश करती अदाएं देख फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पीली ड्रेस में अंकिता लोखंडे ने साझा की तस्वीर, मदहोश करती अदाएं देख फैंस हुए फिदा
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने हॉट अंदाज से फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वैसे तो उनके खूबसूरत लुक के सभी दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों अंकिता अपने क्यूट लुक में ग्लैम एड कर रही है। जिसकी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर आ ही जाएंगी। इस बार भी अंकिता अपने लुक से फैंस को रिझाने में कामयाब हो ही गईं।
पीले रंग की बैकलेस ड्रेस में अंकिता ने तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनका लुक देख फैंस जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इंस्टाग्राम पर पांच साल पूरे करने की खुशी में बधाई भी दे रहे हैं। वैसे बता दें कि इस मैक्सी ड्रेस में अंकिता का लुक कमाल का था।
पीले रंग की एंकल लेंथ मैक्सी ड्रेस में वी कट नेकलाइन के साथ नूडल स्ट्राईप बनी थी। वहीं पीछे की तरफ से ये बैकलेस डिजाइन में थी। जो अंकिता के लुक में उम्फ फैक्टर एड करने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस ड्रेस की खासियत इसमे बनीं माइक्रो प्लीट्स हैं। जो किसी भी फिगर वाली लड़की को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
वहीं बात करें बालों की तो नेचुरल कर्ल्स के साथ नो मेकअप में अंकिता नजर आईं। लेकिन इसके बावजूद उनका लुक फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो ही गया। वैसे इन दिनों अंकिता लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं। इसके साथ ही उनके डांस वीडियो में भी उनका टैलेंट नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
अभी दो दिन पहले ही ऑलिव ग्रीन कलर की रोम्पर ड्रेस में अंकिता पोज देती नजर आईं थीं। जिसकी डिजाइन काफी बोल्ड दिख रही थी। कॉलर के साथ नेकलाइन पर बटन के साथ इसे डिजाइन किया गया था। जबकि बस्ट एरिया पर क्रॉस के साथ डिजाइन बनी थी। जो एक्सपोज करने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं अंकिता ने इस शार्ट ड्रेस को न्यूड पम्प्स हील के साथ पेयर किया था। जिसमे उनका स्टाइल भी खूबसूरत नजर आ रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।