फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actress: अंकिता लोखंडे-श्रद्धा आर्या तक, हसीनाओं के देसी लुक ने फैंस को किया इंप्रेस

Tue, 01 Nov 2022 12:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande shraddha arya jasmin bhasin surbhi chandna desi look impress fans
ankita lokhande, shraddha arya, surbhi chandna - फोटो : instagram

टीवी की हसीनाएं किसी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही हैं। बोल्ड आउटफिट से लेकर ग्लैमरस लुक में मामले में वो हर किसी पर भारी पड़ती हैं। वहीं इन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ये हसीनाएं अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस जमकर लाइक करते हैं। अंकिता लोखंडे से लेकर श्रद्धा आर्या, जैस्मीन भसीन स्टाइल के मामले में काफी आगे हैं और लुक्स से जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे तो दिवाली पर एथिनिक लुक ने जमकर तारीफें बटोरीं। लेकिन एक बार फिर देसी अंदाज में ये हसीनाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखें इन एक्ट्रेस से खूबसूरत देसी लुक।

ankita lokhande shraddha arya jasmin bhasin surbhi chandna desi look impress fans
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने हैलोवीन पार्टी से पहले अपने खूबसूरत देसी लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसमे वो मरून कलर की लहरिया डिजाइन की साड़ी को पहने रेडी हैं। वहीं उनका महारानी लुक चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। माथे पर बिंदी लगाएं भारी-भरकम महारानी डिजाइन की ज्वैलरी पहने अंकिता पति विकी जैन के साथ पोज देते दिखीं।

ankita lokhande shraddha arya jasmin bhasin surbhi chandna desi look impress fans
shraddha arya - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या

छोटे पर्दे की बहू प्रीता अक्सर ही साड़ी में तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। इस बार श्रद्धा ने फोटोशूट के लिए आइवरी और गोल्ड शेड की साड़ी को चुना है। कांचीपुरम सिल्क की साड़ी पर नाजुक सिल्वर जरी का वर्क है। जो ब्रोकेड डिजाइन में है। श्रद्धा ने इस साड़ी को डार्क मेकअप के साथ पेयर किया है। आंखों में काजल और लाइनर के साथ मरून शेड की डार्क लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। वहीं भारी-भरकम गोल्डन चांद बाली इस सिल्क की साड़ी और स्पेगेटी स्लीव ब्लाउज के साथ अच्छे से मैच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande shraddha arya jasmin bhasin surbhi chandna desi look impress fans
jasmin bhasin - फोटो : instagram
जैस्मीन भसीन

जैस्मीन भसीन अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए रेडी जैस्मीन ने डार्क मरून शेड का लहंगा पहना है। जिस पर हैवी एंब्रायडरी की गई है। वहीं इस लहंगे को पहन पोज दे रहीं जैस्मीन हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
ankita lokhande shraddha arya jasmin bhasin surbhi chandna desi look impress fans
surbhi chandna - फोटो : instagram
सुरभि चंदना

इन दिनों कलर्स चैनल पर शेरगिल मैडम के किरदार में लोगों को फैन बना रहीं सुरभि चंदना ने भी ट्रेडिशनल स्टाइल में तस्वीरें साझा की है। चिकनकारी वर्क वाले सफेद कुर्ते में तैयार सुरभि काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस सिंपल लुक का आकर्षण उनकी भारी-भरकम ईयररिंग्स है। जो पूरी लाइमलाइट चुरा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed