फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन टिप्स: मां बनने के बाद आप भी दिख सकती हैं खूबसूरत, अनुष्का शर्मा की इन बोल्ड तस्वीरों से लें टिप्स

Sat, 13 Nov 2021 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma bold Photoshoot after pregnancy check out pics
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाली चुलबुली अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार न तो किसी फिल्म की वजह से और न ही पति विराट कोहली की वजह से अनुष्का सुर्खियों में हैं, बल्कि हाल ही में उनके नए फोटोशूट की वजह से उनकी चर्चा हो रही है। अनुष्का शर्मा का फोटोशूट इसलिए चर्चा में है क्योंकि बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार उन्होंने बेहद बोल्ड फोटोशूट कराई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें अनुष्का काफी स्लिम और सेक्सी नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें कवर पेज के लिए हैं। इनमें अनुष्का शर्मा काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका मेकअप और हेयर स्टाइल भी काफी ग्लैमर्स है। अनुष्का की तस्वीरों को फैंस ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड सेलेब्स तक ने पसंद किया। रणवीर सिंह ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है तो वहीं नरगिस फाखरी से लेकर डायना पेंटी, जरीन खान समेत कई अभिनेत्रियों ने तारीफ की। चलिए जानते हैं बच्चे के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा का पहला फोटोशूट और उनके लुक की तस्वीरें। 

anushka sharma bold Photoshoot after pregnancy check out pics
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है। लंबे अरसे बाद अनुष्का को इस तरह देख उनके फैंस में काफी उत्साह है। अनुष्का ने कई अलग अलग आउटफिट में फोटोशूट कराया। इस तस्वीर में अनुष्का ने काले रंग की शाॅर्ट ड्रेस पहनी है। अनुष्का की ये स्लिट ड्रेस क्रोशिया वर्क की है। ड्रेस में फुल स्लीव्स दिए गए हैं।   

anushka sharma bold Photoshoot after pregnancy check out pics
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा ने मिनिमम मेकअप अप्लाई किया है। इसके साथ ही हल्की ज्वेलरी कैरी की है। अनुष्का ने डायमंड ईयररिंग्स के साथ ही थ्री लेयर चेन नेकपीस कैरी किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma bold Photoshoot after pregnancy check out pics
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का की तस्वीरों को देख कर ये कह पाना मुश्किल है कि अनुष्का एक बच्ची की मां है। अनुष्का ब्लैक ड्रेस में अपने कर्व्स और बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने काफी वेट लूज कर लिया है। 

विज्ञापन
anushka sharma bold Photoshoot after pregnancy check out pics
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

एक तस्वीर में अनुष्का ने मेहंदी रंग की लेदर जैकेट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में अनुष्का काफी स्टाइलिश लग रही हैं। साथ में अनुष्का ने स्टेटमेंट नेकलेस और ब्रेसलेट पहना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed