फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: लंबे समय बाद ग्लैमरस दिखीं अनुष्का शर्मा, आउटफिट की कीमत भी है खास

Thu, 26 May 2022 07:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma glam look in karan johar birthday bash in 81k outfit
anushka sharma - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा करण जौहर के 50वें बर्थडे में पहुंची। जहां लंबे समय बाद उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला। करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे को काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। जिसमे लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। फिल्मी सितारों से लेकर डायरेक्टर और सेलिब्रेटीज भी करण जौहर की पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। वहीं काफी लंबे वक्त बाद वो ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

anushka sharma glam look in karan johar birthday bash in 81k outfit
anushka sharma - फोटो : instagram

अनु्ष्का शर्मा ने इस पार्टी के लिए थीम के हिसाब से ब्लैक कलर का आउटफिट चुना था। जिसके फ्रंट टॉप पर बनीं कीहोल कट्स डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी। वहीं साथ में चेन एक्सेसरीज को टॉप और स्कर्ट के बीच में जोड़ा गया था। जिसे कमर पर लगाया गया था। वहीं इस फुल स्लीव टॉप के साथ फिगर फिटिंग स्कर्ट अटैच थी। जिसमे साइड स्लिट बनी थी। जिसमे अनुष्का का लुक सुपर चिक दिख रहा था। 

anushka sharma glam look in karan johar birthday bash in 81k outfit
anushka sharma - फोटो : instagram

इस ग्लैम लुक को अनुष्का ने सॉफ्ट वेवी हेयर के साथ पूरा किया था। वहीं अनुष्का ने इस अटायर के साथ अपने मेकअप को खास बनाया था। जिस पर हर किसी की निगाहें अटक गई थीं। अनुष्का ने अपने चेहरे को ड्यूई बेस मेकअप के साथ हाईलाइट किया था। जिसे ब्रांजर के साथ ओवर कोट किया गया था। वहीं कोहल आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma glam look in karan johar birthday bash in 81k outfit
anushka sharma - फोटो : instagram

अऩुष्का शर्मा का ये खूबसूरत और ग्लैमरस आउटफिट फैशन लेबल Elisabetta Franchi से ली गई है। जिसकी कीमत भी बेहद खास है। फिगर हगिंग स्कर्ट और कीहोल डिटेलिंग वाला ये आउटफिट करीब 81,415 रुपये का है। जिसे सुन एक बार हैरान होना लाजिमी है। 

विज्ञापन
anushka sharma glam look in karan johar birthday bash in 81k outfit
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की पार्टी में पहुंची बी टाउन एक्ट्रेसेज का ब्यूटीफुल और ग्लैमरस लुक सामने आचा था। ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित से लेकर रानी मुखर्जी, सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सारे सितारे इस पार्टी में पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed