फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर से किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, मैटरनिटी ड्रेस की कीमत कर देगी हैरान

Thu, 27 Aug 2020 05:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma pregnancy pic maternity dress price is here
anushka sharma - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा की अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने पोस्ट लिखा है। जिसमें वो अपने एक्पेंटिंग बेबी के आने का महीना भी बताती दिख रही हैं। इस खबर के आते ही विराट और अनुष्का की तस्वीर वायरल हो गई। साथ ही बधाईयों का तांता लग गया है। सभी विरुष्का को बधाई दे रहे हैं। 

anushka sharma pregnancy pic maternity dress price is here
अनुष्का और विराट - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो काले रंग की शार्ट ड्रेस पहने खड़ी है। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की पहली तस्वीर के सामने आते ही उनके मैटरनिटी स्टाइल पर भी सबकी निगाह रहेगी। ऐसे में इस ड्रेस के बारे में भी पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर फैशन लवर शेयर कर रहे हैं। जिसकी कीमत भी हैरान करने के लिए काफी है।

anushka sharma pregnancy pic maternity dress price is here
अनुष्का मैटरनिटी ड्रेस - फोटो : instagram

दरअसल, अनुष्का ने इस खूबसूरत तस्वीर में लाबेल निकोलस की ड्रेस पहन रखी है। जो कि आस्ट्रेलियन ब्रांड है। क्लासिक व्हाइट पोल्का डॉट प्रिंट की इस शार्ट ड्रेस का फैब्रिक मटेरियल क्रेप का है। वहीं फुल स्लीव और कलाई के पास बनी रफल डिजाइन इस ड्रेस को खास बना रही है। वहीं अनुष्का ने इस खास ड्रेस में अपना बेबी बंप भी फ्लांट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma pregnancy pic maternity dress price is here
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास ड्रेस में इलास्टिक वर्क किया गया है। जिसकी वजह से ये ग्रोइंग बेबी बंप के लिए परपेक्ट है। वहीं बात करें मेकअप की तो अनुष्का के चेहरे पर फ्रेश मेकअप लुक है। वहीं बालों को साइड पार्टीशन में किए उनका ग्लोइंग फेस नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
anushka sharma pregnancy pic maternity dress price is here
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : instagram

बात करें इस ड्रेस की कीमत की तो बता दें कि निकोलस की वेबसाइट पर ये ड्रेस करीब 45 हजार रुपये की है। जो कि अब सोल्ड आउट है। हालांकि विराट और अनुष्का के लिए ये कीमत कुछ ज्यादा नही है। वहीं अनुष्का के फैन उनके मैटरनिटी फैशन च्वॉइस को देखने के लिए उनकी अगली फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed