Arti Singh Wedding: लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने देर रात अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की। दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी अपनी भांजी की खुशियों में शरीक हुए। कई दिनों से आरती की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Arti Singh Wedding: बैचलर पार्टी से लेकर फेरों तक, शादी के हर लुक में खूबसूरत दिखीं आरती सिंह
25 अप्रैल को टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। शादी की हर रस्म में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए चुना लाल लहंगा
जहां एक तरफ अभिनेत्रियां अपनी शादी में पेस्टल लहंगे को चुन रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ आरती ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन सितारों से हैवी वर्क किया गया था।
अपने इस लाल लहंगा लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी नेकपीस, कानों में भारी झुमके, माथे पर माथा पट्टी और हाथों में खूबसूरत सा लाल चूड़ा पहना था। उनके चूड़े में गोल्डन रंग के कलीरे भी लगे थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था।
फेरों में पहनी साड़ी
एक्ट्रेस ने अपने फेरों के समय लहंगा बदल लिया था। उन्होंने लाल लहंगा हटाकर फेरों में गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्डन रंग की ज्वेलरी कैरी की थी। फेरों में आरती काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
संगीत में खूबसूरत लुक
एक्ट्रेस ने अपने संगीत में हरे रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी वर्क था। इसके साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। हाथों में लगी मेहंदी उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी।
मेहंदी में पहना शरारा
आरती ने अपनी मेहंदी में खूबसूरत सा पर्पल और गोल्डन रंग का शरारा पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही अपने इस शरारा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक साइड रखा था। माथे पर मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।