गर्मियों में पहनने के लिए सबसे कंफर्ट कपड़ा होता है टीशर्ट। लड़के ही नहीं लड़कियां भी इसे पहनना पसंद करती हैं। लड़कों के लिए तो कई तरह की टीशर्ट आती है। जिसमें स्पोर्ट्स टीशर्ट से लेकर पोलो टीशर्ट शामिल हैं। हालांकि फार्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए तो पोलो टीशर्ट ही बेस्ट होती है। लड़के चाहे तो इसे ऑफिस भी पहन सकते हैं और किसी मूवी डेट पर भी पहन कर जा सकते हैं। लेकिन अक्सर लड़के पोलो टीशर्ट खरीदने की तरफ ध्यान नहीं देते और अगर खरीदते भी हैं तो इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ कर देते हैं। जिसकी वजह से इसका पूरा लुक खराब हो जाता है। तो चलिए आज हम बातते हैं कि पोलो टीशर्ट को किन सावधानियों के साथ पहना जाए कि ये बेस्ट लुक में नजर आएं।
लड़के अक्सर पोलो टीशर्ट पहनते समय करते हैं ये गलतियां, जानें सही तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पहली बार पोलो टीशर्ट खरीदने जा रहे हों तो प्लेन टीशर्ट खरीदें। एक बार जब आपको लुक पसंद आए तब दूसरे तरह की टीशर्ट ट्राई करनी चाहिए।
पोलो टीशर्ट खरीदने जा रहे हैं तो उसके फैब्रिक पर जरूर ध्यान दें। अगर फैब्रिक अच्छा नहीं होगा तो ये पहनने में भी अच्छा नहीं होगा और आराम भी नहीं देगा। इसलिए कोशिश करिए कि कॉटन फैब्रिक का ही टीशर्ट पहनने की कोशिश करें।
टीशर्ट को इन करके पहने या आउट करके अगर इस दुविधा से आप भी जूझते हैं तो ये टिप्स बस आपके लिए है। हमेशा याद रखिए कि अगर आप टीशर्ट के साथ किसी तरह का ब्लेजर या जैकेट पहन रहें हैं तो टीशर्ट इन करिए। और अगर ब्लेजर या जैकेट नहीं पहनी है तो टीशर्ट को इन करने की जरूरत नहीं है।
अगर हैंडसम लुक चाहिए तो हमेशा जिन टीशर्ट पर छोटे लोगो लगे हों उन्हें ही पहनें। ये आपको कूल लुक देंगे। वहीं कलर का भी खास ख्याल रखें। अपने स्किन टोन से मैच करते कलर ही पहने। साथ ही पिंक, पीले या ऐसे रंग के टीशर्ट न पहने जो आपके हेयर कलर को कांप्लीमेंट न करते हों।