फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय-करीना कपूर तक ने स्टाइलिश दिखने के लिए पहनी ऐसी ड्रेस, फैंस ने कर दिया 'रिजेक्ट'

Fri, 11 Dec 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 11 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
b town actress aishwarya rai to kareena kapoor worst look in event
malaika arora - फोटो : instagram

बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में हमेशा एक दूसरे से आगे रहना चाहती हैं। इसी चक्कर में कई बार वो उलटफेर का शिकार हो जाती है। जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश दिखने की बजाय उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है और फैंस इन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। वैसे तो ट्रोलर्स को तो बस एक मौका चाहिए होता है कमेंट्स करने का। लेकिन कई बार इनके लुक फैशन लवर्स को भी काफी अजीब नजर आते हैं। और इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण, करीना कपूर जैसी हसीनाओं का नाम शामिल है। 

b town actress aishwarya rai to kareena kapoor worst look in event
fashion - फोटो : instagram fan page

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय जहां अपनी खूबसूरती की वजह से विदेशों में भी पसंद की जाती हैं। वहीं उनका स्टाइल भी हमेशा टॉप पर होता है। लेकिन कई बार वो जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में लुक का कबाड़ा कर देती हैं। ऐसा ही हुआ जब वो लंदन में फिल्म ब्राइड एंड प्रिजुडिस के प्रीमियर में नीले रंग के गाउन में पहुंची। इस दौरान उन्होने नीले रंग का शानदार चमकीला गाउन चुना था। जिसकी बॉडीकॉन लुक से लेकर मेकअप सबकुछ परफेक्ट था। लेकिन ऐश्वर्या के इस खूबसूरत लुक को कबाड़ा करने का काम किया गाउन के नेकलाइन पर लगे फर ने। जो कि बिल्कुल बेवजह नजर आ रहा था। वहीं इस लुक को फैशन एक्सपर्ट ने भी सिरे से नकार दिया था।

b town actress aishwarya rai to kareena kapoor worst look in event
fashion - फोटो : instagram fan page
करीना कपूर

स्टाइल क्वीन के नाम से बॉलीवुड की चहेती बेबो हमेशा ही हाई फैशन ट्रेंड फॉलो करती हैं। लेकिन कई बार वो फैशन पुलिस की निगाह में आ जाती हैं। फिल्म टशन में जीरो फिगर करने के बाद वो लगातार बोल्ड कपड़ों में स्पॉट हुईं। जिसमें उनकी फिगर साफ दिखे। लेकिन कई बार इन कपड़ों ने करीना के लुक को बिगाड़ने का ही काम किया। ऐसा हुआ जब साल 2006 में करीना फिल्मफेयर के अवॉर्ड्स के लिए पहुंची। इस दौरान करीना ने नीले रंग का सैटिन का गाउन पहना था। जिसकी वी नेकलाइन तो ठीक थी लेकिन इसका बैंडेज पैटर्न और साथ में कटआउट डिटेल इस लुक को बिगाड़ने काम कर रही थी। वहीं इसका चमकता कलर आंखों को चुभने वाला नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
b town actress aishwarya rai to kareena kapoor worst look in event
fashion - फोटो : instagram fan page

काजोल भी इस तरह के फैशन ब्लंडर में शामिल हैं। वैसे तो काजोल अपने एथिनिक फैशन में काफी माहिर हैं। लेकिन बात जब वेस्टर्न कपड़ों की आती है तो उनका स्टाइल फैंस को जरा भी इंप्रेस नही करता। हुआ भी यहीं जब वो ग्रे कलर के सैटिन वाले ड्रेस में इवेंट में पहुंची। जिसमें काजोल काफी बल्की और जरा भी स्टाइलिश नहीं नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
b town actress aishwarya rai to kareena kapoor worst look in event
fashion - फोटो : instagram

फैशन ब्लंडर की इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। जब वो फिल्म के प्रीमियर के लिए लंदन में पहुंची थीं। इस दौरान किया उनका मेकअप इतना अजीब था कि देखने वालों को हंसी आ जाए। वहीं पिंक कलर के बॉलरूम गाउन के साथ कंधे पर डाला गया फर वाला कंबल बेहद अजीब लग रहा था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed