Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
bhumi pednekar looks sizzling hot wearing red thigh high slit gown for films durgavati promotion
{"_id":"5fd201f4db2bd93ac11b5962","slug":"bhumi-pednekar-looks-sizzling-hot-wearing-red-thigh-high-slit-gown-for-films-durgavati-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तीखी लाल मिर्च' बन भूमि पेडनेकर पहुंची फिल्म के प्रमोशन में, ग्लैमर देख हो जाएंगे दीवाने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
'तीखी लाल मिर्च' बन भूमि पेडनेकर पहुंची फिल्म के प्रमोशन में, ग्लैमर देख हो जाएंगे दीवाने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दुर्गावती के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। जिसके लिए वो हर बार स्टाइलिश और ग्लैमरस कपड़ों को इस प्रमोशन का हिस्सा बना रही हैं। जिसके साथ ही वो स्टाइल क्वीन बनने की दौड़ में शामिल हो रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए जब वो इवेंट में पहुंची तो सबकी निगाहें बस भूमि पर टिक गईं।
2 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
दरअसल, लाल रंग की बेहद हॉट ड्रेस में भूमि तीखी लाल मिर्ची नजर आ रही थीं। भूमि ने इवेंट में शामिल होने के लिए लाल रंग की ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी थाई हाई स्लिट इसे हॉट बनाने के लिए काफी थी। वहीं फुल स्लीव, जूल नेकलाइन के साथ इस गाउन में मैटेलिक थ्रेड से रफल कंधे के पास जोड़ा गया था। जो इस आउटफिट को खास बना रहा था।
3 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
वहीं भूमि ने इस खूबसूरत हॉट ड्रेस को लाल रंग की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया था। जबकि बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी ब्लश्ड पिंक चिक्स के साथ कोहल आईज और पिंक लिप्स में भूमि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनका ये लुक अब तक के बेस्ट लुक में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
बता दें कि लगातार भूमि अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों उनका ट्रेडिशनल लुक भी काफी इंप्रेसिव था। अनीता डोंगरे के फूलों वाले लहंगे में वो बेहद हसीन नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : instagram
वैसे ये पहली बार नही है जब भूमि अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को सरप्राईज दे रही हैं। इससे पहले भी जमकर बोल्ड कपड़ों में स्पॉट हो चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका अवॉर्ड शो में पहना आउटफिट हो जिसकी प्लजिंग नेकलाइन काफी डीप थी। या फिर साड़ी के साथ बिकनी। हर बार भूमि अपने ड्रेस सेलेक्शन से सबको चौंका देती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।