{"_id":"66150d7a03faebe8c5039bc0","slug":"baisakhi-2024-trendy-suit-for-baisakhi-festival-in-india-2024-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baisakhi 2024: बैसाखी के दिन पहनें इस तरह के सूट, देखकर हर कोई करेगा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Baisakhi 2024: बैसाखी के दिन पहनें इस तरह के सूट, देखकर हर कोई करेगा
बैसाखी का त्योहार पंजाब में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी लोग काफी-काफी दिन पहले से शुरू कर देते हैं। वैसे तो हर साल ये पर्व 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है लेकिन अगर बात करें इस साल की तो इस साल ये त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग पारंपरिक तरीके से तैयार होते हैं। जहां एक तरफ पुरुष पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, तो वहीं महिलाएं विभिन्न प्रकार के सूट कैरी करती हैं।
हर लड़की ये चाहती है कि बैसाखी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से ही अपने लिए सूट का चयन करती हैं। अगर आप भी इस बैसाखी में अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाएंगे, जो आजकल चलन में हैं। अगर आप इस तरह से सूट त्योहार के दिन पहनेंगी, तो आपके लुक को देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
2 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
पटियाला सूट
इस तरह के सूट को पहनकर आप पारंपरिक लुक कैरी कर सकती हैं। पंजाब में ज्यादातर कार्यक्रमों में महिलाएं पटियाला सूट पहनना ही पसंद करती हैं। इसके साथ आप पैरों में मोजरी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा बालों में परांदा और हाथों में चूड़ी आपके इस लुक को पूरा करेगी।
3 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
प्लाजो सूट
आजकल महिलाओं को इस तरह का प्लाजो सूट काफी पसंद आता है। ये काफी आरामदायक होता है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। आप बैसाखी के दिन ऐसा ही सूट कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
अगर आपको शरारा सूट पसंद है, तो आप इस तरह का सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो अपने बालों में परांदा लगा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
चूड़ीदार पायजामी के साथ कुर्ता
जिन लड़कियों की नई शादी हुई है, वो इस तरह की चूड़ीदार पायजामी के साथ हैवी वर्क वाला कुर्ता कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।