{"_id":"5cada958bdec22147057b615","slug":"bangladeshi-photographer-habiba-nowrose-work-on-beauty-will-give-you-nightmares","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना चेहरा दिखाए खूबसूरत दिखने का ये कैसा फैशन, ड्रेस के पीछे छिपे हैं इन लड़कियों के जज्बात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बिना चेहरा दिखाए खूबसूरत दिखने का ये कैसा फैशन, ड्रेस के पीछे छिपे हैं इन लड़कियों के जज्बात
बीबीसी हिंदी
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Habiba Nowrose
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश में खूबसूरत दिखने के दबाव को कैमरे में कैद करने वाली 29 साल की हबीबा नवरोज कहती हैं, "महिला होने के नाते आम तौर पर खुद को खूबसूरत दिखाने का हम पर दबाव रहता है। और खूबसरती हासिल करने के क्रम में हमारा व्यक्तित्व भी छीन लिया जाता है। यहां तक कि हम खुद के लिए अनजान हो जाते हैं और हमारी पहचान गुम हो जाती है।"
2 of 6
- फोटो : Habiba Nowrose
हबीबा की तस्वीरों में महिलाएं चमक और रंग से भरपूर दिखती हैं लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह ढंका है। ये दिखाता है कि भले बाहर से बेहद खूबसूरत दिखने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है, लेकिन उनका आत्मविश्वास खत्म हो चुका है। हबीबा इस ओर सबका ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं कि दूसरों को खुश रखने के लिए बांग्लादेशी महिलाओं को कितना कुछ समझौता करना पड़ता है।
3 of 6
- फोटो : Habiba Nowrose
बीबीसी बंगाली से बात करते हुए हबीबा कहती हैं कि ये आईडिया अपने एक "बहुत कड़वे निजी अनुभव" के बाद आया। "मैं जब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई, मैंने पाया कि लोग मुझसे बहुत अधिक उम्मीद रखने लगे थे। मुझे शादी करनी थी, मां बनना था, अच्छे वेतन वाली नौकरी पानी थी। अपने आस पास की अधिकांश लड़कियों के साथ ये होते हुए मैं देख चुकी हूं- वो अपने लिए असल में क्या चाहती हैं, उसे भूल जाने को मजबूर होना पड़ता है। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Habiba Nowrose
एक फोटोग्राफर के रूप में पहले साल हबीबा ने महसूस किया कि वो चाहे जितना मेहनत करें, ये काफी नहीं है, "अगर आप महिला हैं और खुद को साबित करना चाहती हैं, तो आपको मर्दों के मुकाबले दोगुनी मेहनत करनी होगी।" वो कहती हैं, "मुझे लगा कि एक इंसान के रूप में मैं खुद से दूर होती जा रही हूं। इसके बाद मैंने खुद को खुश रखने की कोशिशें शुरू कीं, यानी खुद से ईमानदार रहने की।"
विज्ञापन
5 of 6
Habiba Nowrose
फोटोग्राफर के रूप में करीब 6 साल पहले हबीबा ने एक सिरीज शुरू की, 'कन्सील्ड'। वो कहती हैं, "इस एहसास को हटाने और लोगों की उम्मीदों को नकारने के एक तरीके के रूप में मैंने ये सिरीज शुरू की।" जब 2016 में हबीबा ने ढाका में अपनी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी लगाई तो बहुत से लोगों का ध्यान गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।