सब्सक्राइब करें

देशभर में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का त्योहार, तस्वीरों में देखिए इस पर्व की रौनक

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 18 Oct 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
beautiful pictures of karva chauth 2019 in India
- फोटो : PTI

17 अक्टूबर 2019 को देश भर में महिलाओं ने करवाचौथ का त्योहार मनाया। पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। दिन भर के व्रत के बाद रात को छलनी से चांद और पति का दीदार कर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। इस मौके पर देशभर में बाजारों से लेकर मंदिरों की रौनक देखते बनती है। एक से बढ़कर एक पारंपरिक परिधानों में तैयार महिलाएं 'फेस्टिव फैशन गोल्स' देते नजर आईं। हाथों में गजब की मेहंदी, लाल चूड़ा और सोलह श्रृंगार में करवाचौथ पर देशभर की महिलाओं का उत्साह जबरदस्त रहा। देखें खूबसूरत तस्वीरें। 

Trending Videos
beautiful pictures of karva chauth 2019 in India
- फोटो : PTI
करवाचौथ के लिए तैयारियां करने की शुरूआत शॉपिंग से होती है। ऐसे में बाजारों का गुलजार माहौल देखने लायक होता है। ब्यूटी पार्लर से लेकर चूड़ियों और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं ने मनपसंद खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful pictures of karva chauth 2019 in India
- फोटो : PTI
शॉपिंग के बाद बारी आती है मेहंदी लगवाने की। एक से बढ़कर मेहंदी डिजाइन लगवाने के लिए महिलाएं बाजारों में मेहंदी लगवाते नजर आईं। देश के कई कोनों से खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली जहां मुस्लिम महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को मेहंदी लगा रही हैं। 
beautiful pictures of karva chauth 2019 in India
- फोटो : PTI
सोलह श्रृंगार करके शाम को मंदिरों में पूजा के लिए भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
beautiful pictures of karva chauth 2019 in India
- फोटो : PTI
अधिकतर देखा गया है कि इस त्योहार में महिलाएं एक जगह इकठ्ठा होकर साथ मिलकर पूजा करती हैं। देश में कई जगह ये भी देखने को मिला। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed