शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान भी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की पार्टीज से लेकर अपने काम की वजह से वो अक्सर ही ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। गौरी खान को शाहरुख खान के फैंस क्वीन खान बुलाते हैं। वहीं गौरी भी किसी क्वीन से कम नही हैं। फिगर से लेकर स्टाइल और अपनी फ्लॉलेस स्किन की वजह से वो जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों पार्टी में पहुंची गौरी खान की चमकती त्वचा और स्टाइल को देख हर कोई तारीफ कर रहा था। अगर आप भी 50 के पार हो चुकी हैं। लेकिन खुद को स्टाइल के मामले में परफेक्ट देखना चाहती हैं तो गौरी खान के स्किन केयर रूटीन से लेकर स्टाइल सेंस को फॉलो कर सकती हैं।
Fashion Tips: 51 की गौरी खान स्टाइल में नहीं किसी एक्ट्रेस से कम, महिलाएं ले सकती हैं इंस्पिरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी खान अपनी ग्लोइंग स्किन को फ्लांट करती हैं। इसके लिए वो कभी भी फाउंडेशन का सहारा नहीं लेती हैं। अगर आप भी इस उम्र में नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं तो फाउंडेशन से दूर ही रहें।
किसी भी सीरम या फिर क्रीम से आपकी स्किन को उतना ग्लो नहीं मिलेगा। जितना आपके नेचुरल चीजों से मिल सकता है। अगर आप चाहती हैं कि स्किन चमके और उस पर उम्र का कम असर हो तो उसे हाईड्रेट करें। त्वचा के हाइड्रेट रहने से कोलेजन नहीं टूटेगी और झुर्रियां नहीं पड़ेगी। गौरी खान की तरह दिनभर में भरपूर पानी पीती रहें। इसके साथ ही दूसरे लिक्विड जैसे नारियल पानी, ककंबर जूस और पानी वाले फ्रूट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इस तरह की डाइट से ना केवल आपका डाइजेशन सिस्टम सही रहेगा बल्कि स्किन भी नेचुरली ग्लो करेगी।
अगर आप भी गौरी खान की तरह जवां त्वचा चाहती हैं तो उम्र बढ़ने पर भी स्किन रूटीन को फॉलो करना ना भूलें। क्लींजिग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर बेहद जरूरी है। इससे स्किन को पर्याप्त पोषण मिल जाता है। जिससे वो शाइन करे।
गौरी खान की तरह विटामिन सी सीमर और इल्यूमिनेटिंग क्रीम को चेहरे पर लगाएं। ये बिल्कुल सटल ग्लो स्किन पर देता है। इससे आपका चेहरा बिल्कुल नेचुरल और ग्लोइंग दिखता है।