फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शैंपू करने के एक दिन बाद ही बालों से आने लगती है बदबू तो ये तरीका आजमाएं

Sat, 18 Jan 2020 07:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
3 tips to get rid of scalp odor

बालों को गंदा होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। कभी-कभी तो पसीने और धूल-मिट्टी से शैंपू करने के केवल एक दिन बाद ही बालों से बदबू आने लगती है। पर, कई बार समय की कमी के चलते हर दूसरे दिन बाल धोना संभव नहीं हो पाता है। अगर बालों की दुर्गंध से आप भी परेशान रहते हैं तो इन उपायों को अपनाएं, तुरंत दिखने लगेगा असर।


 
3 tips to get rid of scalp odor
- फोटो : social media
हेयर मिस्ट का करें इस्तेमाल

हेयर मिस्ट बालों को न केवल हाइड्रेट करता है बल्कि उलझन को भी सुलझाता है। साथ ही इसकी मदद से बालों में भीनी सी खुशबू भी बनी रहती है। अगर आप बाजार से हेयर मिस्ट नहीं खरीद पा रहीं तो परेशान न हों। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। नारियल का तेल, एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए। घर से बाहर निकलते समय इसे बालों में स्प्रे करके देखिए। पूरे दिन बालों से भीनी महक आती रहेगी।


 
3 tips to get rid of scalp odor
हेयर ब्रश पर परफ्यूम छिड़क लें

थोड़े से परफ्यूम से बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। बालों पर हेयर ब्रश का इस्तेमाल करने से पहले उस पर थोड़ा सा परफ्यूम छिड़क लें। ऐसा करने से भी बालों से दुर्गंध दूर हो जाएगी और आपके पास से दिनभर भीनी-भीनी सुगंध आती रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 tips to get rid of scalp odor

ड्राई शैंपू

अगर आपके सिर की त्वचा ज्यादा ऑइली है तो शैंपू करने के अगले दिन से ही बालों में कुछ गंध सी आने लगती है। इससे बचने के लिए आपको ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed