फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को स्वस्थ रखने के लिए तेल लगाते हैं तो, इन 5 बातों को भी जरूर ध्यान में रखें

Fri, 17 Jan 2020 10:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 17 Jan 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
avoiding these 5 mistakes during oiling in hair

बालों के टूटने-झड़ने और रूखेपन को दूर करने के लिए तेल एक बढ़िया उपाय होता है। आजकल की भागदौड़ में वैसे तो समय पर तेल से मसाज करने का मौका नहीं मिलता है। पर, जिन लोगों को अपने बालों की चिंता होती है वो समय निकाल ही लेते हैं। हां अगर, बालों में तेल लगाने के बाद भी बालों का झड़ना या टूटना नहीं रुक रहा है तो तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।


 
avoiding these 5 mistakes during oiling in hair
तेल लगाने के तुरंत बाद कंघी न करें

बालों में तेल की मसाज करने के बाद बालों को ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप इसमें तुरंत कंघी करना शुरू कर देंगे तो बाल कमजोर होकर टूटने लगेंगे। पर, अगर आप उलझे बालों को सुलझाना चाहते हैं तो बालों के निचले सिरे से कंघी करें। ऐसा करने से बालों में तेल चारों तरफ फैलेगा भी और बाल कमजोर होकर टूटेंगे भी नहीं।


 
avoiding these 5 mistakes during oiling in hair
ज्यादा लंबे समय तक तेल लगाना नुकसानदेह है

बालों में रोजाना तेल लगाना फायदेमंद है लेकिन ये लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। अगर आप बालों में तेल लगाना चाह रहें हैं तो ये छह घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि फिर बाल में धूल-मिट्टी चिपकने लगती है और बाल टूटना शुरू कर देते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
avoiding these 5 mistakes during oiling in hair
ज्यादा तेल नहीं 

बालों में तेल लगाने का मतलब ये नहीं कि एक साथ बहुत ज्यादा तेल लगा लें। थोड़ी मात्रा में ही तेल को पूरे बालों की जड़ों में अच्छे से फैला लें। अगर आप ज्यादा तेल लगाएंगे तो शैंपू भी ज्यादा चाहिए होगा। ऐसे में बालों में फिर से वहीं रूखापन होगा और बाल टूटेंगे।


 
विज्ञापन
avoiding these 5 mistakes during oiling in hair
- फोटो : social media
बहुत ज्यादा तेजी से बाल न बांधे

बालों में तेल लगाने के बाद बहुत तेजी से बालों को न बांधे जैसे जूड़ा या पोनीटेल। अगर आप बालों को कसकर बांध देंगे तो ये टूटना शुरू हो जाएंगे। इसलिए बालों में तेल लगाने के बाद हल्की सी चोटी बना लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed