टूटते और झड़ते बालों से परेशान हैं तो घर के नुस्खे बहुत काम आते हैं। नारियल का तेल हो या फिर घर में बना हेयर पैक। पर, जब बात बालों को धोने की आती है तो हर कोई केमिकलयुक्त शैंपू का प्रयोग करता है। जिसकी वजह से बालों का झड़ना बंद नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर पर ही नेचुरल तरीकों से बने इस शैंपू के बारे में। जिसके इस्तेमाल से न केवल बालों का झड़ना रूकेगा बल्कि घने, काले और मुलायम भी हो जाएंगे।
{"_id":"5e2054e28ebc3e4b1d52cc9e","slug":"make-shampoo-at-home-with-these-3-ingredients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झड़ते बालों को रोकना है तो इन तीन चीजों से घर पर ही बनाएं शैंपू","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
झड़ते बालों को रोकना है तो इन तीन चीजों से घर पर ही बनाएं शैंपू
Fri, 17 Jan 2020 06:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 17 Jan 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला, रीठा और शिकाकाई की मदद से शैंपू बनाकर इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुक जाता है। आंवला जहां डैमेज बालों को रिपेयर करता है। वहीं रीठा में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो बालों को उगाने में मदद करता है। जबकि शिकाकाई के इस्तेमाल से इन दोनों तत्वों की अच्छाई सोखने में मदद मिलती है।
shampoo
कैसे बनेगा शैंपू
आंवला, रीठा और इन तीनों को लगभग बराबर मात्रा में लें, इन सबके लगभग 7 से 8 टुकड़े ले सकते हैं।
इसके बाद इन्हें रातभर भिगो कर रखें, अगर आपके बाल लंबे हैं तो इनकी ज्यादा मात्रा भी ले सकते हैं.
सुबह इसमें कुछ और पानी डालकर सबको उबाल लें.
इसे अच्छी तरह उबालने के बाद थोडा ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मिश्रण रूम टैम्परेचर के हिसाब से हो जाए तो उसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
मिश्रण से पल्प को बाहर निकालकर उसे अच्छे से मिक्स करें और फिर छान लें।

अब बालों को धोने के लिए रेगुलर शैम्पू की तरह इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शैंपू को ज्यादा मात्रा में बनाकर रख लें। इसके बाद साधारण शैंपू की तरह रोजाना लगाकर बालों को धोएं। ध्यान रहें कि अगर आपको रूसी है तो गर्म पानी का इस्तेमाल हरगिज न करें।