टीवी सीरियल की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम घर-घर में मशहूर हो चुका है। शो 'बेहद' और 'बेपनाह' के हिट होने के बाद एक बार फिर वो दर्शकों के बीच 'बेहद 2' में काम कर रहीं हैं। जिसमें वो माया का किरदार निभा रही हैं। लगातार टीवी धारावाहिक में काम करते हुए खुद को फिट रखना और स्किन की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हांलाकि जेनिफर को अच्छी तरह से पता है कि किस तरह से त्वचा का ख्याल रखा जाए। तभी तो, उनकी ये देखभाल चेहरे पर साफ नजर आती है। अगर आप जेनिफर के फैन हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी खूबसूरत त्वचा का राज क्या है तो आगे की स्लाइड में पढ़िए कि वो कैसे खुद की स्किन का ख्याल रखती हैं।
टीवी सीरियल बेहद 2 की 'माया' यानी जेनिफर विंगेट हैं नेचुरल ब्यूटी, जानिए क्या है खूबसूरती का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव का असर न केवल शरीर की सेहत पर पड़ता है बल्कि इसकी वजह से चेहरे पर भी डलनेस नजर आने लगती है। जेनिफर विंगेट के अनुसार चेहरे को निखरा हुआ दिखाने के लिए जरूरी है कि तनाव को खुद से दूर रखा जाए।
हर खूबसूरत हीरोइन की खूबसूरती का राज पानी है। जेनिफर भी कहती हैं कि अगर बालों और चेहरे की खूबसूरती चाहिए तो पानी को पर्याप्त मात्रा में पीना जरूरी है। साथ ही पानीवाले फल, जिसमें खूब सारा पानी हो उनको जरूर खाना चाहिए।
विज्ञापन में देखकर किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी त्वचा को सूट करते हों। जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल में इस बात का बहुत ख्याल रखती हैं।
जेनिफर अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी खुद की देखभाल करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। तभी तो वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो साथ में लिप बाम साथ रखती हैं और साथ में समय-समय पर लगाती भी रहती हैं।