{"_id":"5e1f10338ebc3e4aee4330e0","slug":"benefits-of-fenugreek-seeds-prevent-hair-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ इस तरह से मेथी दूर करेगी गंजेपन की समस्या, जानिए कैसे करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
कुछ इस तरह से मेथी दूर करेगी गंजेपन की समस्या, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाल झड़ने की समस्या आज बड़ी समस्याओं में से एक है। अक्सर झड़ते बाल आपके चेहरे का नक्शा भी बदल देते हैं और आप अपनी उम्र से कहीं गुना अधिक बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर झड़ते बालों की वजह से पड़ोस में रहने वाले बच्चे आपको कम उम्र में ही 'अंकल जी' कहकर बुलाने लगे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे एक बार फिर इस उपाय को करके आप अपने बालों को काला, घना बनाकर खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेथी बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति के बाल सफेद नहीं होते। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी दाने लेकर अच्छी तरह पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आपके बाल सबसे ज़्यादा झड़ते हैं। थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बालों में मेथी लगाने से रुसी की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप मेथी दानों को पीसकर उसमें दही मिलाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो मेथी आपकी मदद कर सकती हैं। मेथी बालों को बढ़ाने में सहायता करती है। इसके लिए आप मेथी के कुछ दानों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। 24 घंटे बाद मेथी के पानी को छान लें। इसके बाद मेथी के इस पानी को लगभग 3 घंटे तक अपने बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।