विटामिन और पोषक तत्व से भरपूर गेहूं का आटा केवल सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। गेहूं के आटे से आप घर बैठे ही बहुत कम खर्चे में फेस पैक बना सकती हैं और इसके इस्तेमाल से गोरी और निखरी त्वचा पा सकती हैं। आटे में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की मृत कोशिकाओं को पुर्नजीवित करने में मदद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि गेहूं के आटे का फेस मास्क कैसे तैयार करें...
महंगे प्रोडक्ट नहीं केवल आटे के फेसपैक से मिल जाएगा गोरा निखार और अनचाहे बालों से छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के आटे के फायदे
गेहूं में फाइबर तत्व की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार होता है। हानिकारक तत्वों को बाहर निकल जाने से चेहरे पर मुंहासे होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं गेहूं में पाए जाने वाला जिंक और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और खूबसूरत बनाते हैं।
ऑयली स्किन के लिए फेस पैक
यदि आपकी स्किन ऑयली है तो एक कटोरी 4 चम्मच गेहूं के आटे में, 2 चम्मच गुलाब जल, 2 चम्मच दूध और 2 चम्मच शहद मिला लें। इन मिश्रणों को अच्छे से फेंट कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
सनटैन हटाने का उपाय
अगर आपको सनटैन की समस्या हो गई है तो चार चम्मच गेहूं के आटे में एक कप पानी डालकर पतला पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्की मालिश करें। इसके बाद इसे 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे पर हल्का सा स्क्रब करते हुए धोएं। अपनी रंगत में निखार लाने और टैन हटाने के लिए इस फेसपैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
चेहरे की थकान दूर करने के लिए
जैसे हमारे शरीर को थकान होती है ठीक उसी तरह चेहरे को भी थकान हो जाती है। थक जाने के बाद चेहरा बेजान नजर आने लगता है। यदि आपका भी चेहरा थक गया है तो एक कटोरी में दो चम्मच गेहूं के आटे में दो चम्मच दूध और गुलाब जल डालें। अब इन तीनों चीजों को मिक्स कर के गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आटे से आपकी स्किन साफ हो जाएगी और टैन भी खत्म हो जाएगा, वहीं गुलाब जल आपकी त्वचा में एक नई जान भर देगा।