फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच 'ब्यूटी रूटीन' जो होने वाली दुल्हन के लिए हैं बहुत जरूरी

Wed, 22 Jan 2020 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
5 essential skin care routine for bride

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। महिला संगीत से लेकर रिसेप्शन तक के फंक्शन में जरूरी है कि दुल्हन का चेहरा चांद के जैसा चमकता रहे। इसके लिए होने वाली दुल्हन को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। शादी के दिन और उसके बाद निखरी त्वचा चेहरे पर चमक लाती है। तो होने वाली दुल्हन के लिए जरूरी है कि वो अपने ब्यूटी रूटीन में इन पांच चीजों को जरूर शामिल करें। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास पांच चीजें।


 
5 essential skin care routine for bride
माइश्चराइजर

त्वचा के लिए माइश्चराइजर बहुत जरूरी है। खासतौर पर जब शादी ठंड के मौसम में हों। अच्छा माइश्चराइजर सबसे ज्यादा जरूरी है इसलिए जब भी इसका चुनाव करें तो अपने स्किन टाइप का ख्याल रखें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि माइश्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट कर रहा है।


 
5 essential skin care routine for bride
फेस वॉश

त्वचा को माइश्चराइज रखने के साथ ही जरूरी है कि उसे अच्छे से साफ रखा जाए। क्योंकि शादी के दौरान बार-बार बाहर जा कर शॉपिंग वगैरह करने से त्वचा पर धूल-मिट्टी की परत चढ़ जाती है। एक अच्छा फेस वॉश चेहरे की गंदगी को साफ करने में बहुत मदद करता है। चेहरे को साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आप चेहरे पर बर्फ की सेंक लेती हैं तो ध्यान रखें कि इसे सीधा न  इस्तेमाल कर तौलिये में लपेट लें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 essential skin care routine for bride
फेस मास्क

दुल्हन बनने वाली हैं तो अपनी त्वचा का खास ख्याल रखिए। शादी के दिन खूबसूरत नजर आने के लिए जरूरी है कि अपनी त्वचा की देखभाल में कुछ ज्यादा समय बिताएं। रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा का फेस मास्क लगाएं। ये चेहरे को निखार देने में मदद करेगा।


 
विज्ञापन
5 essential skin care routine for bride
बॉडी वॉश
होने वाली दुल्हन को अपने चेहरे के साथ ही पूरी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। भले ही आप अभी तक साबुन का इस्तेमाल करती हैं लेकिन शादी के कुछ दिन पहले से ही बॉडी वॉश लगाएं। बॉडी वॉश न केवल पूरी त्वचा को मुलायम बनाएगा बल्कि सारा दिन भीनी-भीनी महक भी शरीर से आएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed