फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई में रखे ये पांच मसाले देंगे सर्दियों में त्वचा को दमकता निखार

Sun, 12 Jan 2020 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 12 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
5 kitchen spices increase beauty

सर्दियों के मौसम में चलने वाली रूखी हवाएं त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इनकी वजह से त्वचा निस्तेज और बेजान नजर आने लगती हैं। हालांकि अगर आपको चेहरे पर खोई हुई चमक वापस चाहिए तो महंगे प्रोडक्ट नहीं रसोई में रखीं इन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो चलिए जानें ऐसे पांच मसाले जो चेहरे पर खोया निखार वापस लाने में मदद करेंगे।


 
5 kitchen spices increase beauty
हल्दी

हल्दी चेहरे की चमक बढ़ाने में बहुत मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी एजिंग गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। हल्दी को शहद में मिलाकर चेहरे  पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके साथ ही सर्दियों में त्वचा भी मुलायम बनी रहती है।


 
5 kitchen spices increase beauty
जीरा

जीरे का इस्तेमाल अक्सर हम दाल में तड़के के लिए करते हैं। पर, अगर आप  चाहें तो जीरे की मदद से निखरी रंगत भी पा सकते हैं। पानी में जीरे को डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा करके मुंह धोएं। ऐसा करने से चेहरा साफ और चमकदार बनेगा। जीरे के पानी से नहाने से शरीर की बदबू दूर होने के साथ ही खुजली भी मिट जाती है। तीन और एक के अनुपात में हल्दी और जीरा लेकर पीस लें। अब इस पाउडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट और शाइनी नजर आने लगती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 kitchen spices increase beauty
राई

राई का इस्तेमाल नेचुरल स्क्रब के रूप में भी किया जा सकता है। बस इसके पाउडर में लैवेंडर या रोज ऑयल मिला लें। एलोवेरा जेल में राई मिलाकर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है।


 
विज्ञापन
5 kitchen spices increase beauty
इलायची

इलायची का तेल त्वचा की एलर्जी में बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही ये त्वचा की रंगत को भी निखारती है, दाग-धब्बे और मुंहासों से बचाव करती है। इलायची के तेल से चेहरे की मालिश करने से त्वचा में चमक आती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed