फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेस वॉश के रोजाना इस्तेमाल से स्किन को पहुंचता है नुकसान, इन चीजों से साफ करें चेहरा

Wed, 08 Apr 2020 07:10 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 08 Apr 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
5 ways to clean your face without soap
face wash

चेहरे को साफ करने के लिए अक्सर लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई केमिकल प्रोसेस से बनने वाला फेस वॉश के रोजाना इस्तेमाल से आपकी स्किन चमक खो देती है और ड्राइ हो जाती है। चेहरे पर कुदरती चमक बरकरार रहे इसके लिए आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू सामग्रियां बताने वाले हैं, जिससे आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरे को कोई भी नुकसान नहीं होगा। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

5 ways to clean your face without soap
खीरा - फोटो : फाइल फोटो

खीरा
खीरा एक हल्का और ठंडा पदार्थ है। इसके इस्तेमाल से सुखी और संवेदनशील त्वचा भी चमकदार हो जाएगी। अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो खीरे का इस्तेमाल बहुत लाभदायक हो सकता है। खीरा का चेहरे पर प्रयोग करने के लिए इसे स्लाइस में काटकर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5 ways to clean your face without soap
दूध - फोटो : Pixabay

दूध
दूध के सेवन से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि आप इसे चेहरे पर क्लीन्जर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड चेहरे से डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। अगर आप चेहरे पर दूध लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हमेशा फुल फैट मिल्क ही चुनें और अपनी स्किन की धीरे-धीरे मालिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to clean your face without soap
ओटमील - फोटो : फाइल फोटो

ओटमील
ओटमील एक प्राकृतिक क्लीन्जर और एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। चेहरे पर इसे प्रयोग करने के लिए ग्राइंडर में पीस कर रख लें। आपको जब भी इसे चेहरे पर लगाना हो तो आप ओटमील के पाउडर को तेल या पानी के साथ मिक्स कर लें और इसे लगा लें। चेहरे पर इसको लगाने के बाद मसाज करें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन
5 ways to clean your face without soap
lemon - फोटो : pixa

नींबू
ऑयली स्किन के लिए नींबू सबसे बढ़िया क्लीन्जर है। इसके साथ ही नींबू आपके चेहरे से टैन हटाने में भी मददगार है। चेहरे को साफ करने के लिए आपको नींबू के रस में थोड़ा सा दूध या दही मिलाए और इसे चेहरे पर लगा लें। कुछ समया बाद चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed