फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में हेल्दी स्किन के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स, त्वचा भी कहेगी शुक्रिया

Sat, 11 Aug 2018 10:02 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Amazing skin care tips for monsoon
मानसून के मौसम में बारिश और चिपचिपेपन के कारण त्वचा की चमक खो जाती है, और त्वचा बेजान दिखने लगती है। इस मौसम में ज्यादा पसीना आता है, जिससे त्वचा पर तेल जमा हो जाता है, जिससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए त्वचा के पोर्स को ऑयल फ्री रखने के लिए इस मौसम में स्क्रब बेहद फायदेमंद होता है। 


 
Amazing skin care tips for monsoon
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि स्क्रब से त्वचा की टैनिंग और मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। इससे पिगमेंटेशन भी दूर होता है और त्वचा चमकदार बनती है। इस मौसम में सप्ताह में एक या दो बार चेहरे पर स्क्रब जरूर करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और आपको मुंहासे ज्यादा होते हैं, तो स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक भी त्वचा से डैड सेल्स को निकालकर त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
 
Amazing skin care tips for monsoon
स्क्रब में मौजूद नींबू का रस, नींबू के छिलके, दूध, दही, हल्दी, बादाम त्वचा का सांवलापन कम करते हैं। स्क्रब का चुनाव अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो सप्ताह में सिर्फ एक बार ही स्क्रब करें। लेकिन अगर त्वचा संवेदनशील, खुरदरी, त्वचा पर लाल पैच हैं तो स्क्रब का इस्तेमाल न करें। ड्राई स्किन के लिए पिसे हुए बादाम में दूध या दही मिलाकर स्क्रब बनाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing skin care tips for monsoon
Pumice Stone
शरीर की त्वचा के लिए नहाते समय लोफा इस्तेमाल करें। लम्बे हैंडल वाले ब्रश से पीठ साफ करें। याद रहे ब्रश बहुत ज्यादा हार्ड नहीं होना चाहिए। मुलायम ब्रश, लोफा फायदेमंद होता है। प्यूमिक स्टोन भी डैड स्किन को निकालने में मददगार होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ पैरों के लिए करना चाहिए। 
विज्ञापन
Amazing skin care tips for monsoon
स्क्रब और पैक बनाने के लिए घरेलू चीजों जैसे बादाम, जई, चावल का आटा, गेंहू का चोकर, तिल के बीज आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। खीरे या कद्दू के बीज, संतरे या नींबू के छिलकों को सुखाकर पीसकर पानी, गुलाबजल, दही या दूध में घोलकर स्क्रब बनाया जा सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed