फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए रामबाण इलाज है एवोकैडो तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

Wed, 04 Aug 2021 07:04 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
avocado oil acne treatment in Hindi
एवोकैडो तेल - फोटो : social media

कील, मुंहासे और पिंपल्स काफी आम समस्या है। अक्सर इससे कई लोग परेशान रहते हैं। दाग और मुंहासे चेहरे की रंगत को कम कर देते हैं। इससे व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम एवोकैडो तेल के बारे में जानेंगे। एवोकैडो को 'सुपर फूड' भी कहा जाता है। इसके कई लाभदायक फायदे हैं, जो हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। एवोकैडो को प्रयोग में लाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आप इसको फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा तेल के रूप में भी एवोकैडो का इस्तेमाल त्वचा पर किया जा सकता है। मुंहासे से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए एवोकैडो तेल रामबाण इलाज है। यह एक प्राकृतिक तेल होता है। इसकी प्राप्ति फल के गूदे से होती है। एवोकैडो तेल के भीतर इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। उसके ये गुण मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मुंहासों से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?

avocado oil acne treatment in Hindi
एवोकैडो तेल - फोटो : Pixabay

आप एवोकैडो तेल की कुछ बूंदों को अपने हाथ में लें। उसे हाथ में लेने के बाद तेल से अपने चेहरे की मालिश करें। मालिश करने के बाद तेल को 30 से 40 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद एक गीले तौलिए से इस तेल को अपने चेहरे से पोछें। आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर सोने से पहले भी कर सकते हैं। रात में सोने से पहले आप इसे लगा लें और अगली सुबह इसको धोएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाद आपके चेहरे से मुंहासे गायब हो जाएंगे। 

avocado oil acne treatment in Hindi
एवोकैडो तेल - फोटो : Pixabay

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप दो चम्मच शहद के साथ एक चम्मच तेल को मिलाएं। तैयार हुए इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे की कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करते रहें। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। आप इसका प्रयोग हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
avocado oil acne treatment in Hindi
एवोकैडो तेल - फोटो : Pixabay

अगर आपके चेहरे से मुंहासे खत्म नहीं हो रहे हैं, तो आप रोजहिप ऑयल और एवोकैडो ऑयल की कुछ बूंदों को मिला लें। तैयार हुए इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। मसाज करने के बाद उसको 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद एक गीले तौलिए से उसको पोंछ लें। आप इसे हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।  

विज्ञापन
avocado oil acne treatment in Hindi
एवोकैडो तेल - फोटो : Pixabay
आप एवोकैडो तेल के साथ गुलाब जल की कुछ बूंदों को भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण से अपने पूरे चेहरे पर मसाज करें। इससे आपका चेहरा मॉइस्चराइज हो जाएगा और कुछ दिनों बाद पिंपल्स भी खत्म हो जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed