फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कसरत से लेकर तैरते समय, इन वक्त पर मेकअप लगाना हो सकता है त्वचा के लिए नुकसानदायक

Wed, 30 Dec 2020 09:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 30 Dec 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
avoid makeup during swimming to gyming know when you not apply makeup
makeup - फोटो : instagram

मेकअप करना आजकल लड़कियों को बेहद पसंद आता है। चेहरे पर मेकअप से सुंदरता और निखरकर नजर आने लगती है। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा मेकअप त्वचा को खराब कर सकता है। कुछ ऐसे मौके होते हैं, जिस वक्त चेहरे पर अगर आप फाउंडेशन या मेकअप की परत लगा लेती हैं तो स्किन सुंदर तो नजर आएगी। लेकिन इससे चेहरे पर एक्ने वगैरह होने लगते हैं। इसलिए स्वीमिंग से लेकर जिम में या कसरत करते समय मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। तो चलिए जानें किन मौकों पर मेकअप से परहेज करना ठीक होगा।

avoid makeup during swimming to gyming know when you not apply makeup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वीमिंग करते समय

अगर आप स्वीमिंग करने जा रही हैं या फिर हॉट शॉवर लेकर बाहर आ रही हैं तो इस समय भी चेहरे पर मेकअप नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब आप स्वीमिंग पूल में नहाती है तो पानी में क्लोरीन होता है। स्वीमिंग करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ हॉट शॉवर लेने के कारण त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में मेकअप स्किन को डैमेज कर सकता है।

avoid makeup during swimming to gyming know when you not apply makeup
exercise - फोटो : pixa
जिम जाते समय

जब भी जिम जाइए तो ध्यान रखिए कि चेहरे पर किसी तरह का मेकअप न हो। क्योंकि जब भी हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय खूब सारा पसीना होता है। अगर हम चेहरे पर मेकअप की परत चढाए रहेंगे तो पसीना पोर्स को ब्लॉक कर देगा। जिसकी वजह से एक्ने और स्किन की बहुत सी समस्याएं हमें घेर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
avoid makeup during swimming to gyming know when you not apply makeup
क्लिनर्स - फोटो : सोशल मीडिया
घर की साफ-सफाई के समय

मेकअप करना भले ही आपको पसंद हो लेकिन घर के कामकाज या साफ-सफाई के समय मेकअप भूलकर भी न करें। क्योंकि इस समय चेहरे की त्वचा बहुत सारी धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के संपर्क में आती है। जिसकी वजह से चेहरे पर इसकी परत पोर्स को ब्लॉक करके स्किन प्राब्लम को जन्म देती है।

विज्ञापन
avoid makeup during swimming to gyming know when you not apply makeup
acne
एक्ने और मुंहासे 

अगर चेहरे पर एक्ने या मुंहासों की समस्या है तो मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। त्वचा को केवल साफ-सुथरा रखना  इसकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बहुत सी महिलाएं कंसीलर का इस्तेमाल एक्ने को छिपाने के लिए करती हैं जो त्वचा को और ज्यादा खराब कर देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed