लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:44 AM IST
सार
अगर आपको भी दमकती त्वचा चाहिए तो स्क्रब खरीदत वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
1 of 5
face scrub
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Beauty Tips: हर कोई ये चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती रहे और खिलखिलाती रहे। इसके लिए लोग भले ही पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन साथ ही में कई तरह के घरेलू प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं।
घरेलू प्रोडक्ट इस्तेमाल करने में तमाम तरह की चीजों को सही से मैनेज करना पड़ता है। ऐसे में लोग ज्यादातर बाजार से रेडीमेड प्रोडक्ट खरीद कर त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। कई बार ये देखने को मिलता है कि बिना जांचे-परखे हम ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद तो लेते हैं लेकिन इसका सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिस वजह से परेशानियां बढ़ जाती हैं। खास कर अगर स्किन केयर प्रोडक्ट की अगर आप करें तो खरीदते समय इनके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
आज के समय में स्क्रब एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल लोग दमकती त्वचा के लिए करते हैं। अगर आप भी स्क्रब खरीदते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप बिना जांचे-परखे स्क्रब लेंगे तो ये त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
2 of 5
scrub
- फोटो : pixa
खरीदते वक्त स्किन टाइप का रखें ध्यान
अगर आप स्क्रब खरीदने जा रही हैं तो अपनी स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको एक क्रीमी फेस स्क्रब चुनना चाहिए लेकिन अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपके लिए जेल बेस्ड और फोमिंग फेस स्क्रब का इस्तेमाल ज्यादा सही रहेगा।
3 of 5
back scrub
- फोटो : istock
सही ब्रांड को दें प्राथमिकता
रुपये बचाने के चक्कर में किसी भी ब्रांड का स्क्रब ना खरीद लें। इसे खरीदते वक्त सही ब्रांड का चयन करें। खराब ब्रांड का प्रोडक्ट आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
body scrub
- फोटो : istock
चेहरे और शरीर के लिए अलग स्क्रब
ज्यादातर लोग एक ही स्क्रब खरीद लेते हैं और उसका इस्तेमाल चेहरे और पूरे शरीर पर करते हैं। ऐसा करने से चेहरे पर कई तरह की परेशानियां दिखाई दे सकती हैं। हाथ-पैरों पर इस्तेमाल किए जाना स्क्रब काफी स्ट्रॉंग होता है, जबकि चेहरे वाले काफी सेंसेटिव होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
scrub
चेहरे के टाइप पर भी दें ध्यान
अगर आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है तो उसके हिसाब से ही स्क्रब खरीदें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे त्वचा पर कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।