फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम का इस तरह करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा, खूबसूरत होंगे बाल

Wed, 13 Jun 2018 10:25 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Beauty Tips to use mango for beautiful skin and healthy hair
Mango Face Pack
फाइबर और विटामिन से भरपूर आम न सिर्फ सेहत बनाता है बल्कि स्वाद का भी ख्याल रखता है। गर्मियां शुरू होते ही बाजार में आम की तरह-तरह की वैराइटी पहुंच चुकी है। कोई शेक बनाने के लिए बढ़िया है, तो किसी का इस्तेमाल फ्रूट सलाद में किया जाता है। इन सबके अलावा आम का इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। बालों की कंडीशनिंग हो या चेहरे की झुर्रियां हटानी हो, आम इन सारी परेशानियों को हल कर सकता है।


 
Beauty Tips to use mango for beautiful skin and healthy hair
mango
चेहरे का झुर्रियां दूर करता है आम
अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स/झुर्रियां आनी शुरू हो गई हैं तो आम से बना फेस पैक लगाएं। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस पैक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कोलाजन आपकी त्वचा में कसाव लाएगा। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें, आपकी त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत दिखेगी।

 
Beauty Tips to use mango for beautiful skin and healthy hair
Mango Powder
चेहरे की सफाई में कारगर है आम
सूखे आम के छिलके का पाउडर बना लें। इस पाउडर में गेहूं का आटा मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक सूखने दें। फिर सादे पानी से धोकर क्रीम लगा लें। चेहरा ना सिर्फ साफ होगा बल्कि दबी रंगत भी साफ हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips to use mango for beautiful skin and healthy hair
MANGO ICECREAM
आम के फेस पैक से खिल उठेगी त्वचा
अगर गर्म हवाओं की मार से चेहरे का ग्लो खत्म हो रहा है तो आम के गूदे में बादाम पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगा दें और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से चेहरा खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन
Beauty Tips to use mango for beautiful skin and healthy hair
Mango Pulp
बालों की कंडीशनिंग करता है आम
आम के गूदे में थोड़ी सी दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसमें दो अंडों की जर्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। बालों की मजबूती के लिए या सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आम की गुठली से बने तेल का इस्तेमाल करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed