चुकंदर वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयरन से भरपूर चुकंदर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। जिसकी वजह से चेहरे पर लालिमा भी नजर आएगी। लेकिन केवल अंदरूनी ही नहीं चुकंदर के इस्तेमाल से बाहर से भी त्वचा को निखार मिल सकता है। बस इसके लिए आपको चुकंदर के रस को निकालने की जरूरत है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बनाएं चुकंदर का फेस पैक।
चुकंदर के फेसपैक से मिल सकती है गोरी त्वचा, चेहरे के दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो किसी भी तरह के फल-सब्जी को सीधे ही इस्तेमाल करना सेहत के लिए अच्छा होता है। चुकंदर से गोरा निखार चाहिए तो बस इसके रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए सूखने दें। जब ये सूख जाए तो पानी से इसे साफ कर लें। ऐसा रोजाना करने से चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आने लगेगा।
लगातार लिपस्टिक और लिप बॉम के इस्तेमाल से होठों की रंगत काली पड़ गई है तो चुकंदर बड़े काम का है। इसके रस को रात को सोने से पहले रोजाना होठों पर लगाने से होठों की रंगत में सुधार होता है और आपके नर्म होंठ एक बार फिर से गुलाबी हो जाएंगे।
चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए चुकंदर को पीस कर धूप में दो दिन के लिए सुखा दें। इस बारीक पाउडर को रोजाना इस्तेमाल करने वाली क्रीम में मिलाकर चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो साफ पानी से चेहरा धो दें।
आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान रहती हैं तो सूखे हुए चुकंदर के पाउडर को बादाम के तेल में मिलकार आंखों के नीचे रोजाना लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।