Blackheads Removal Tips: गर्मी और बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग हजारों-हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग मुंहासों और ब्लैकहेड्स से परेशान रहते हैं।
Blackheads Removal Tips: ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इस्तेमाल करें ये तीन चीजें
अगर आपकी खूबसूरती में भी ब्लैकहेड्स दाग लगा रहे हैं तो आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडा
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अंडे का सेवन नहीं करते, लेकिन आप चाहें तो अंडे का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। अंडे के सफेद हिस्से में पाए जाने वाले तत्व चेहरे के ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करेंगे। ये आपकी त्वचा को चमकदार भी बनाएगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ अंडे के सफेद भाग और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को सही से मिलाकर अपने चेहरे पर थोड़ी देर के लिए लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे ब्लैकहेड्स गायब हो जाएंगे। इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
एलोवेरा
हर घर में आपको एलोवेरा आसानी से मिल जाएगा। ये त्वचा के पोर्स को अच्छी तरह से साफ करता है। इसका मास्क बनाकर आप मुहांसों और ब्लैकहेड्स समेत कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा का जेल निकाल लें। जेल निकालने के बाद इसे 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। हर दिन इसका इस्तेमाल करके आप ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।