फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men's Grooming Tips: महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स

Mon, 12 Aug 2024 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

अक्सर लोगों को लगता है कि ब्यूटी टिप्स की जरूरत सिर्फ महिलाओं को होती है, जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इन ब्यूटी टिप्स की जरूरत पड़ती है। 

विज्ञापन
Men's Grooming Tips in hindi natural skin care tips for men
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

Men's Grooming Tips: जब भी मौसम बदलता है तो त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं तो अपनी खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी टिप्स अपना लेती हैं लेकिन पुरुषों को ये सब समझ ही नहीं आता। 



अक्सर लोगों को लगता है कि ब्यूटी टिप्स की जरूरत सिर्फ महिलाओं को होती है, जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इन ब्यूटी टिप्स की जरूरत पड़ती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल पुरुषों को भी करना चाहिए। ताकि उनकी त्वचा से भी तमाम तरह की परेशानियां दूर रहें। अगर आप भी उन पुरुषों में हैं, जो अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

Men's Grooming Tips in hindi natural skin care tips for men
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

फेस मास्क जरूरी

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी हर हफ्ते फेस मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप हर दिन चेहरे पर फेस मास्क लगाएंगे, तो इससे आपकी तमाम तरह की परेशानियां दूर होंगी। अगर बाजार में मिलने वाले मास्क पर भरोसा नहीं होता, तो आप होममेड मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Men's Grooming Tips in hindi natural skin care tips for men
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

मॉश्चराइजर है जरूरी

आपने अक्सर लड़कों को ये कहते सुना होगा कि मॉश्चराइजर तो लड़कियां लगाती हैं। जबकि ये दोनों के लिए जरूरी होता है। खासतौर पर जब मौसम बदल रहा हो, तब मॉश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। बस ध्यान रखें कि मॉश्चराइजर आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Men's Grooming Tips in hindi natural skin care tips for men
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स - फोटो : File Photo

लिप बाम 

रूखे-सूखे होंठ आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर लिप बाम का इस्तेमाल अवश्य करें। ध्यान रखें कि ये लिप बाम अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। खराब क्वालिटी का लिप बाम आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

विज्ञापन
Men's Grooming Tips in hindi natural skin care tips for men
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स - फोटो : Freepik

हेयर केयर है जरूरी

त्वचा के साथ-साथ अपने बालों का भी ध्यान रखें। इसके लिए ध्यान रखें कि स्कैल्प पर कभी भी डैंड्रफ न रहे। सिर पर जमा रूसी आपको शर्मिंदा कर सकती हैं। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल करके रूसी का खात्मा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed