Tips For Shiny Hair: प्रदूषण, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान का सीधा असर हमेशा लोगों की सेहत पर पड़ता है। ये तीनों ही चीजें आंतरिक सेहत के साथ-साथ बाहरी त्वचा और बालों पर भी काफी गलत प्रभाव डालती हैं। इनकी वजह से त्वचा काफी डल होने लगती है और बालों के साथ भी तमाम तरह की दिक्कतें सामने आने लगती है।
Tips For Shiny Hair: बालों की चमक रहेगी ताउम्र बरकरार, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान
अगर आप ताउम्र अपने बालों की चमक बरकरार रखना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
अक्सर लोग बस ब्रांड का नाम और उसका एड देखकर अपने लिए शैंपू और कंडीशनर खरीद लेते हैं। जबकि आपको शैंपू और कंडीशनर खरीदने से पहले अपने बालों के टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही आपका शैंपू और कंडीशनर हमेशा सल्फर मुक्त होना चाहिए।
लोगों में ये गलतफहमी है कि हर रोज तेल मालिश करने से बालों में चमक आती है। जबकि ये बालों को अंदर से कमजोर करता है। आपको बस हफ्ते में एक बार तेल मालिश करनी है। इसके लिए आप नारियल, बादाम, जैतून, या अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पानी हो ठंडा
मौसम बदलने के साथ-साथ लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से त्वचा के साथ-साथ बाल भी डैमेज होते हैं। ऐसे में हमेशा ठंडे पानी से ही बालों को धोएं। गर्म पानी बालों को रूखा बना सकता है, जबकि ठंडा पानी बालों के क्यूटिकल्स को बंद कर देता है, जो बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।
केमिकल्स से रहें दूर
अपने बालों पर ज्यादा हीटिंग टूल्स और केमिकल्स का उपयोग न करें, क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनकी वजह से ही बालों की चमक खो जाती है। ये बालों की चमक को दूर कर देते हैं। ऐसे में जितना हो सके, इन चीजों से दूर रहें।