फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर केमिकल नहीं हर्बल रंगों से खेलें होली, जानिए क्या है बनाने का तरीका

Fri, 02 Mar 2018 12:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
celebrate holi not with chemicals but with home made herbal colours
holi

होली के मौके पर बाजारों में मिलने वाले रंग आपकी स्किन और बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कैमिकल वाले रंगों को छोड़ इस होली घर पर बनाए हुए हर्बल रंगों से होली का मजा लीजिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है इन हर्बल रंगों को तैयार करने का तरीका।

celebrate holi not with chemicals but with home made herbal colours
hibiscus
लाल रंग
चंदन पाउडर को गुलाल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गुलाल को बनाने के लिए आप गुड़हल के सूखे फूलों में बराबर मात्रा में आटा या बेसन मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें लाल गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को बी बारीक पीसकर गुलाल बना सकते हैं। 
celebrate holi not with chemicals but with home made herbal colours
हरा रंग
हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप मेंहदी या आंवले पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इस पाउडर में बराबर मात्रा में आटा मिलाकर हरा रंग बनाया जा सकता है। ये रंग जब दूसरों के बालों पर लगेगा तो नुकसान की जगह उन्हें फायदा ही होगा। इसके अलावा आप पुदीना , धनिया और पालक की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर से भी खूबसूरत हरा रंग तैयार किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrate holi not with chemicals but with home made herbal colours
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए 2 चकुंदर पीसकर उसका जूस निकालकर उसे करीब 5 लीटर पानी में मिला लें। अगर आप गहरा गुलाबी रंग चाहते हैं तो एक लीटर पानी में एक चुकंदर रात भर पानी में रख दें। 
विज्ञापन
celebrate holi not with chemicals but with home made herbal colours
Jacaranda
नीला रंग
अपने दोस्तों को नीले रंग से रंगना चाहते हैं तो जैकरैंदा के नीले फूलों को सूखाकर उसका पाउडर बराबार मात्रा में आटे में मिलाकर लगाएं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed