फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खत्म हो गई महंगी क्रीम तो दूध से पाएं दमकती त्वचा, चेहरे के दाग-धब्बे भी हो जाएंगे दूर

Mon, 20 Apr 2020 01:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown get glowing skin with help of milk
- फोटो : social media

इस लॉकडाउन के बीच जब घर पर ही दिन बीत रहे हैं तो क्यों न चेहरे की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए। अगर आपकी महंगे क्रीम खत्म हो गई है तो ये अच्छा मौका है घरेलू नुस्खों की क्षमता देखने का कि कैसे नेचुरल चीजें भी चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बहुत ही आसान सा नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से फटाफट निखार मिलने में आसानी होगी। दूध को इस तरह से चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों को दूर करने के साथ ही दमकती त्वचा मिलती है। आगे की स्लाइड में जाने कैसे करें दूध का इस्तेमाल।


 
coronavirus lockdown get glowing skin with help of milk
- फोटो : Pixabay
दूध त्वचा के लिए भी फायदेमंद

जिस तरह से दूध शरीर के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है और इसे पीने से भरपूर कैल्शियम मिलता है। उसी तरह से त्वचा के लिए भी दूध असरदार है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही धूप से होने वाले टैनिंग को भी दूध दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा दूध को इन चीजों में मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है।


 
coronavirus lockdown get glowing skin with help of milk

ओट्स

हर रोज नाश्ते में खाने वाले ओट्स को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब इसे जार में भरकर रख लें। रोजाना एक चम्मच ओट्स को लेकर उसमें कच्चे दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा की चमक बढ़ेगी और आपको महंगे स्क्रब से लेकर क्रीम तक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown get glowing skin with help of milk
पपीता

पपीते का इस्तेमाल चेहरे की रंगत निखारने के लिए किया जाता है। वैसे तो पपीता खुद में ही बहुत कारगर फल है और इसे सीधा चेहरे पर रगड़ने से गोरी रंगत मिलती है। लेकिन अगर इसे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो बहुत फायदा पहुंचता है। पपीते को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें एक चौथाई कप दूध डालें। इसके बाद चेहरे को हल्का भाप दें और इस फेसपैक को चेहरे पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी दूर होती है और त्वचा के दाग-धब्बे भी खत्म हो जाते हैं और साथ ही नर्म और मुलायम त्वचा मिलती है।



 
विज्ञापन
coronavirus lockdown get glowing skin with help of milk
बेसन

अगर चेहरे की ड्राई स्किन से परेशान रहती हैं तो बेसन के साथ दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाइए। आप चाहें तो इसमे थोड़ा सा हल्दी भी मिला सकती हैं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने के बाद दस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को धो लें। ऐसा करने से स्किन की ड्राईनेस दूर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed