फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#NoHairWashChallenge: बाल न धोकर चैलेंज पूरा कर रहीं महिलाएं और बता रहीं इसके फायदे

Mon, 20 Apr 2020 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
#nohairwashchallenge women showing result of not washing hair
- फोटो : social media

कोरोना की मार से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में लोग घरों पर ही वक्त बिता रहे हैं। बाहर न निकलने के कारण उनके पास समय भी बच रहा है। ऐसे में हर दिन सोशल मीडिया पर एक नया चैलेंज मिल जा रहा है। जिसे लोग पूरा कर रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी चैलेंज में से एक है #NoHairWashChallenge जिसे महिलाएं पूरा कर रही हैं। ये चैलेंज है बालों में शैम्पू-कंडीशनर न लगाने का। दुनियाभर से महिलाएं अपने बालों की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रही हैं। #nohairwash चैलेंज लेने वाली महिलाओं का दावा है, हफ्तों तक शैम्पू न लगाने के बाद भी बालों से न तो दुर्गंध आ रही है और न ही तेल में सने महसूस हो रहे हैं। इन दिनों बाजार बंद हैं, चीजें पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं इसलिए सोशल मीडिया पर कुदरती चीजों से बाल धोने के ट्रिक्स और टिप्स शेयर किए जा रहे हैं।

#nohairwashchallenge women showing result of not washing hair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
इस तरह से शुरू हुआ चैलेंज

इस अजीब से चैलेंज को शुरू करने का श्रेय 57 साल की सुसान्नह कॉन्सेटेन्टिन को है। जिन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले एक महीने से बालों में शैंपू या कंडीशनर का प्रयोग नहीं किया है। वो बालों को धोने के लिए प्राकृतिक तरीकों को इस्तेमाल करना चाहती हैं जैसे अंडा, सिरका। इन सबके इस्तेमाल का बालों पर अच्छा असर हो रहा है।




 
#nohairwashchallenge women showing result of not washing hair
- फोटो : social media
कई सारे लोग कर रहें फॉलो 

इस चैलेंज को कई सारी महिलाओं ने स्वीकार किया है और अब वो इसके फायदे-नुकसान बता रही हैं। कई सारी यूजर्स बालों की तस्वीरों को शेयर करते हुए बता रही हैं कि उन्होंने कई दिनों से बालों को शैंपू से नहीं धोया है और वो ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं। बालों में शैंपू समय बर्बाद करते हैं और इनमें मौजूद केमिकल बालों को खराब भी करते हैं। इस चैलेंज को पूरा करने वालों में किम कादर्शियां, अडील जैसे सितारे भी शामिल हैं। ये सारे सितारे बालों को धोने की अवधि बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
#nohairwashchallenge women showing result of not washing hair
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ के लिए ठीक नहीं ये चैलेंज

विशेषज्ञों का मानना है कि जिनके स्कैल्प स्वस्थ है उनके लिए तो ये चैलेंज ठीक है लेकिन लगातार बाल न धोने से डैंड्रफ और एक्जिमा, डर्मेटाइटिस की समस्या जन्म ले सकती है। वहीं सिरका, अंडा और ड्राई शैंपू वगैरह भी बालों की स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


 
विज्ञापन
#nohairwashchallenge women showing result of not washing hair
- फोटो : insatgram
क्या ये कोरोना से बचने के लिए 

एक हेयर ड्रेसर का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान हम बालों और स्किन को डिटॉक्स कर रहे हैं। डिटॉक्सिफिकेशन का मतलब शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने का एक तरीका है। कोरोना महामारी के दौरान शैम्पू न करना कितना सुरक्षित है? फिलहाल अब तक ऐसे प्रमाण नहीं मिले हैं, जो साबित करें कि बालों से संक्रमण का खतरा हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed