चश्मा लगाती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चश्मे के साथ भी आंखों का लाउड मेकअप किया जा सकता है। बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। फिर देखिए कैसे चश्मे के पीछे से भी आपकी खूबसूरत आंखें नजर आती हैं। चश्मा लगाने वाली लड़कियों को आंखों के मेकअप के समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो आगे की स्लाइड में जानिए आई मेकअप टिप्स।
{"_id":"5e9afdb08ebc3e6f9507c94e","slug":"five-easy-makeup-tips-for-those-girls-who-wear-glasses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चश्मा लगाने के साथ करें आंखों का मेकअप, ये टिप्स आएंगे काम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चश्मा लगाने के साथ करें आंखों का मेकअप, ये टिप्स आएंगे काम
Sun, 19 Apr 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईब्रो
चश्मा लगाने वाली लड़कियों को आईब्रो के मेकअप का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकी अच्छी तरह से डिफाइन आईब्रो चेहरे को सही खूबसूरती देती हैं और आंखों की सुंदरता को निखारती हैं। बालों से हल्के रंग के आइब्रो पेंसिल से ब्रो को सही शेप दीजिए।
आईशैडो
चश्मा लगाने वाली लड़कियों को हमेशा हल्के रंग के आईशैडो का इस्तेमाल करना चाहिए। गहरे रंग के आईशैडो से आंखें चश्मे के पीछ से भारी और अंदर की तरफ दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेस मेकअप
चेहरे पर आप क्रीम बेस्ड फाउंडेशन लगाने के बजाए, पाउडर बेस्ड लगाएं। क्रीम फाउंडेशन आपके चश्मे से चिपकर फैल सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : eyeliner
मस्कारा
आंखों पर मस्कारे की दो कोट आंखों को निखार देंगी और चश्मे के पीछे से खूबसूरत पलकें नजर आएंगी।