फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बालों को काला करने के लिए करी पत्ते का करें इस तरह इस्तेमाल

Tue, 11 Oct 2022 05:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
curry leaves to turn grey hair in black naturally
White Hair - फोटो : सोशल मीडिया

बालों का सफेद होना आजकल आम बात है। कम उम्र के लोगों में ही बाल सफेद हो रहे हैं। जिसका कारण केमिकल वाले प्रोडक्ट, खानपान की कमी या फिर तनाव की समस्या रहती है। सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग कलर या डाई लगाना शुरू कर देते हैं। जिससे बालों को और भी ज्यादा नुकसान होता है। बाल टूटने, झड़ने के साथ ही कमजोर होने लगते हैं और बालों का सफेद होना बढ़ जाता है। बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। ये धीरे-धीरे बालों के सफेद होने को कम करेंगे। करी पत्ते का इस्तेमाल सांभर और ज्यादातर तड़़के के लिए किया जाता है। गुणों के खान करी पत्ता बालों की कई सारी समस्याओं को दूर करता है। तो चलिए जानें कैसे इसे इस्तेमाल करें। 

curry leaves to turn grey hair in black naturally
curry leaves

बालों में सफेदी ज्यादातर मेलानिन की कमी की वजह से होती है। करी पत्ते से मेलानिन की कमी दूर होती है। बालों को नेचुरली काला करने के लिए करी पत्ते का हेयर मास्क बनाकर बालों में लगाएं। ये बालों को काला करने में मदद करेंगे। साथ ही इससे बाल शाइनी भी होते हैं। 

curry leaves to turn grey hair in black naturally
white hair - फोटो : social media
हेयर मास्क बनाने के लिए होगी इन चीजों की जरूरत

करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरत होगी करी पत्ते। इन करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं। और दही के साथ फेंट लें। साथ में विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हल्का सा गुनगुना कर लें। बस हेयर मास्क तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
curry leaves to turn grey hair in black naturally
करी पत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay

हेयर मास्क को बालों में लगाने से पहले बालों को शैंपू कर अच्छे साफ कर लें। फिर सूखे हुए बालों में इस हेयर मास्क को लगाएं और सूखने दें। करीब एक घंटे बाद बालों को धो लें। इस हेयर मास्क को सप्ताह में करीब दो बार लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed